Loading...
स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले फील्डर बने, जो रूट को पीछे छोड़ा 
स्टीव स्मिथ सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले फील्डर बने (तस्वीर: एक्स/@ICC)

स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले फील्डर बने, जो रूट को पीछे छोड़ा 

Oct 11, 2026
03:27 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने डरबन टेस्ट के दौरान फील्डिंग में कीर्तिमान स्थापित किया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर (विकेटकीपर को छोड़कर) बने। उन्होंने इस रिकॉर्ड के मामले में इंग्लैंड के जो रूट को पीछे छोड़ा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की पारी में अपना दूसरा कैच पकड़ते ही ये मुकाम हासिल किया। आइए उनके फील्डिंग के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

रिकॉर्ड 

स्मिथ ने रूट को पीछे छोड़ा 

क्रिकइंफो के मुताबिक, स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 126 मुकाबलों की 240 पारियों में 221 कैच पकड़े हैं।

पारी में उनका सबसे बेहतर प्रदर्शन अधिकतम 5 कैच पकड़ना रहा है।

रूट ने 169 टेस्ट की 323 पारियों में 220 कैच ही लपके हैं। पारी में उन्होंने सर्वाधिक 4 कैच पकड़े हैं।

पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ ने 164 मैचों की 301 पारियों में 210 कैच पकड़े थे।

क्रिकेट 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350+ कैच ले चुके हैं स्मिथ 

स्मिथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 352 कैच पकड़े हैं।

क्रिकइंफो के अनुसार, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने वनडे में 90 कैच और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 41 कैच पकड़े थे।

बता दें कि श्रीलंका के पूर्व दिग्गज महेला जयवर्धने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 440 कैच पकड़े थे।

उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 364 और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने 354 कैच पकड़े थे।

ADVERTISEMENT