Page Loader
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहले वनडे में 198 रन से जीत दर्ज की थी (तस्वीर: ट्विटर/@BLACKCAPS)

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 

Mar 27, 2023
06:23 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 28 मार्च (मंगलवार) को 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है। पहले मैच में न्यूजीलैंड को 198 रन से जीत मिली थी। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर आखिरी बार वनडे सीरीज साल 2001 में जीती थी। ऐसे में वह आखिरी दोनों मैच हर हाल में जीतना चाहेगी। आइए इस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातें जानते हैं।

प्लेइंग इलेवन

इस टीम के साथ उतर सकती है न्यूजीलैंड

पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम युवा खिलाड़ियों के साथ उतरी थी। हेनरी सिपले ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके थे। ये उनके वनडे करियर का पहला 5 विकेट हॉल था। दूसरे वनडे में टीम के कप्तान टॉम लैथम कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। संभावित एकादश: फिन एलन, चाड बोवेस, विल यंग, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, हेनरी सिपले, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी और ब्लेयर टिकनर

श्रीलंका

श्रीलंका को करना होगा अच्छा प्रदर्शन 

श्रीलंका पहले मुकाबले में मिली हार को भूलाकर जोरदार वापसी करना चाहेगी। टीम के पास एंजेलो मैथ्यूज जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर कोई भी मैच बदल सकते हैं। दसुन शनाका टीम के कप्तान होंगे और वह अच्छे फॉर्म में हैं। गेंदबाजी में वनिंदु हसरंगा से टीम को काफी उम्मीदें होंगी। संभावित एकादश: पथुम निसांका, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर),चरित असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शनाका (कप्तान), वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिथा और दिलशान मदुशंका।

हेड टू हेड

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच कैसे रहे हैं आंकड़े 

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच अब तक 100 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। न्यूजीलैंड की टीम को 50 मैच में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका ने 41 मैच जीते हैं। 1 मैच टाई रहा है और 8 मैच बेनतीजा रहे हैं। न्यूजीलैंड की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 44 वनडे मैच खेले गए हैं। न्यूजीलैंड को 29 मैच में जीत हासिल हुई है। श्रीलंका को 12 मैच में जीत मिली है। इस बीच 3 मैच बेनतीजा भी रहे हैं।

रिकॉर्ड

मैच में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड 

मैथ्यूज वनडे क्रिकेट में 6,000 रन पूरे करने के करीब हैं। उन्हें इसके लिए 147 रन बनाने होंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैथ्यूज 500 रनों का आंकड़ा भी छू सकते हैं। इसके लिए उन्हें 16 रन और चाहिए। मैथ्यूज न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 अर्धशतक जमा चुके हैं। एक और अर्धशतक जमाते ही वह इस मामले में उपुथ थरंगा (5) की बराबरी कर लेंगे। लैथम (3,472) वनडे में 3,500 रन बनाने वाले 13वें कीवी बल्लेबाज बन सकते हैं।

ड्रीम इलेवन

हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो 

विकेटकीपर: टॉम लैथम (कप्तान), कुसल मेंडिस। बल्लेबाज: पथुम निसांका, एंजेलो मैथ्यूज और ग्लेन फिलिप्स। ऑलराउंडर्स: वनिंदु हसरंगा, दसुन शनाका और डेरिल मिशेल। गेंदबाज: कसुन राजिथा, मैट हेनरी और ईश सोढ़ी (उपकप्तान)। श्रीलंका और न्यूजीलैंड टीम के बीच होने वाला यह मैच 28 मार्च (मंगलवार) को हेगले ओवल में खेला जाएगा। इस मैच को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से अमेजन प्राइम वीडियो पर लाइव देखा जा सकता है।