NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पहला टी-20: भारत ने श्रीलंका को 43 रनों से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    पहला टी-20: भारत ने श्रीलंका को 43 रनों से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    पहला टी-20: भारत ने श्रीलंका को 43 रनों से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 27, 2024
    10:47 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सूर्यकुमार यादव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच 43 रन से जीत लिया।

    इसी के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त ले ली है।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 213/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 170 रन ही बना पाई।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    श्रीलंका ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम को शानदार शुरुआत मिली। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने 74 रन जोड़े।

    इसके बाद सूर्यकुमार यादव (58) और ऋषभ पंत (49) ने अच्छी पारियां खेली। मथीशा पथिराना ने श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

    जवाब में पथुम निसांका (79) और कुसल मेंडिस (45) ने अच्छी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। भारत के लिए रियान पराग ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

    कप्तानी

    सूर्यकुमार ने खेली कप्तानी पारी 

    सूर्यकुमार ने मैच में 26 गेंद का सामना किया और 58 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 223.08 की रही।

    यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 20वां और श्रीलंका के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 22 गेंदों में पूरा किया।

    सूर्यकुमार ने पंत के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों में 76 रन की अहम साझेदारी भी निभाई। सूर्या कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं।

    उपलब्धि

    पंत ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 5,000 रन 

    पंत ने मैच में 33 गेंद का सामना किया और 49 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 148.48 की रही।

    अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने टी-20 करियर में 5,000 रन पूरे कर लिए।

    पंत ने अब तक अपने टी-20 करियर में 201 मुकाबले खेले हैं। इसकी 190 पारियों में उन्होंने 31 से ज्यादा की औसत से 5,020 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 25 अर्धशतक और 2 शतक निकले हैं।

    हॉल

    पथिराना की शानदार गेंदबाजी 

    पथिराना ने 4 ओवर में 10 की इकॉनमी से 40 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटके। उन्होंने सूर्यकुमार (58), हार्दिक पांड्या (9), पराग (7) और ऋषभ पंत (49) को अपना शिकार बनाया।

    यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका दूसरा और भारत के खिलाफ पहला ही 4 विकेट हॉल था।

    वह अब तक इस प्रारूप में 10 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 10 पारियों में 15.50 की औसत और 8.45 की इकॉनमी से कुल 18 विकेट अपने नाम किए हैं।

    पारी

    निसांका ने खेली कमाल की अर्धशतकीय पारी 

    निसांका ने मैच में 48 गेंद का सामना किया और 79 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 164.58 की रही।

    उन्होंने पहले विकेट के लिए मेंडिस के साथ 84 रन की साझेदारी निभाई। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशक रहा। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ तीसरा अर्धशतक जड़ा है।

    अब तक इस खिलाड़ी ने अपने करियर में 52 मैच खेले हैं और 28.33 की औसत से 1,360 रन बनाए हैं।

    जानकारी

    पराग ने पहली बार चटकाए 3 विकेट

    पराग ने पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3 विकेट अपने नाम किए है। उन्होंने सिर्फ 1.2 ओवर गेंदबाजी की और 5 रन देकर 3.80 की इकॉनमी से 3 विकेट झटके। उन्होंने दिलशान मदुशंका (0), महेश थीक्षाना (6) और कामिंडू मेंडिस (12) को अपना शिकार बनाया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने लगाया है सबसे तेज दोहरा शतक  वनडे क्रिकेट
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय: भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए सर्वोच्च स्कोर पर एक नजर टी-20 क्रिकेट
    सूर्यकुमार यादव के टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान बेहद शानदार हैं आंकड़े, आप भी जानिए सूर्यकुमार यादव
    रुतुराज गायकवाड़ को नहीं मिला बेहतर प्रदर्शन का इनाम, जानिए उनके चौंकाने वाले आंकड़े रुतुराज गायकवाड़

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: बांग्लादेश ने श्रीलंका को 2 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  टी-20 विश्व कप 2024
    नुवान तुषारा ने टी-20 विश्व कप में किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, इन गेंदबाजों का रहा जलवा टी-20 विश्व कप 2024

    टी-20 क्रिकेट

    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, सूर्यकुमार यादव करेंगे टी-20 टीम की कप्तानी श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित-कोहली के इर्द-गिर्द ही रही है भारतीय टीम की बल्लेबाजी, जानिए कारण भारतीय क्रिकेट टीम
    हार्दिक पांड्या को क्यों धोना पड़ा कप्तानी से हाथ? आंकड़ों के साथ जानिए हार्दिक पांड्या
    शुभमन गिल बनाम अभिषेक शर्मा: टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन?  अभिषेक शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    WTC 2023-25: वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद छठे स्थान पर पहुंचा इंग्लैंड, जानिए अंक तालिका इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    चमारी अट्टापट्टू एशिया कप टी-20 में शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बनीं, बनाए रिकॉर्ड्स श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम
    घरेलू टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने वाले ये हैं सबसे युवा इंग्लिश गेंदबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, चरित असलंका करेंगे कप्तानी श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025