NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / SRH बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
    खेलकूद

    SRH बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 

    SRH बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 02, 2023, 05:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    SRH बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
    यशस्वी जायसवाल ने बनाए 54 रन (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन के चौथे मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शानदान अर्धशतक (54) जड़ा है। यह उनके IPL करियर का चौथा अर्धशतक रहा। उन्होंने पहले विकेट के लिए अपने जोड़ीदार जोस बटलर (54) के साथ 5.5 ओवर में 85 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। आइए उनकी पारी पर एक नजर डालते हैं।

    बेहतरीन रही जायसवाल की अर्धशतकीय पारी 

    पारी की शुरुआत करने आए जायसवाल ने शुरुआत में कुछ संभलकर बल्लेबाजी की। उन्हें दूसरे छोर से बटलर का अच्छा साथ मिला। क्रीज पर टिक जाने के बाद जायसवाल ने 34 गेंदों में अपने IPL करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे जायसवाल 37 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके लगाए। उन्हें फजलहक फारूकी ने मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराया।

    कैसा रहा है जायसवाल का IPL करियर?

    जायसवाल का अब तक का IPL करियर काफी प्रभावित करने वाला रहा है। उन्होंने 24 मैचों की 24 पारियों में 25.04 की शानदार औसत और 135.67 की दमदार स्ट्राइक रेट से 601 रन अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े हैं। 68 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उन्होंने अपने करियर में अब तक 71 चौके और 22 छक्के भी जड़े हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।

    राजस्थान ने खड़ा किया विशाल स्कोर 

    RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। जायसवाल के अलावा बटलर (54) और कप्तान संजू सैमसन (55) ने अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरी तरफ SRH की ओर से टी नटराजन और फारूकी ने 2-2 विकेट लिए। इस मैच में कप्तानी कर रहे भुवनेश्वर आज कोई विकेट नहीं ले सके। उन्होंने अपने 3 ओवर में 36 रन दिए। उमरान मलिक को 1 विकेट मिला।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    सनराइजर्स हैदराबाद
    यशस्वी जायसवाल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: आकाश मधवाल ने IPL में पहली बार झटके 5 विकेट, जानिए आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: MI ने एलिमिनेटर मुकाबले में LSG को 81 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: यश ठाकुर ने चटाकए 3 विकेट, जानिए डेब्यू सीजन में उनके आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: प्लेऑफ में फेंकी जा चुकी हैं 100 से ज्यादा डॉट बॉल, जानिए इसका फायदा मुंबई इंडियंस

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: कैसा रहा 5.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले RR के जेसन होल्डर का प्रदर्शन?   IPL 2023
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल के लिए यादगार रहा यह सीजन, जानिए उनके आंकड़े  यशस्वी जायसवाल
    IPL 2023: RR ने PBKS को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने  इंडियन प्रीमियर लीग

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: कैसा रहा 5.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के हेनरिक क्लासेन का प्रदर्शन?  IPL 2023
    IPL 2023: कैसा रहा 8.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन?  मयंक अग्रवाल
    IPL 2023: कैसा रहा 13.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के हैरी ब्रूक का प्रदर्शन?  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने SRH को हराकर जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीदें, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023

    यशस्वी जायसवाल

    IPL 2023: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही, जानिए रोचक आंकड़े  IPL 2023
    वनडे विश्वकप में IPL के युवा खिलाड़ियों को मिल सकती जगह- रवि शास्त्री रवि शास्त्री
    हरभजन ने की रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में जगह देने की पैरवी हरभजन सिंह
    IPL 2023 में अब तक रहा है इन अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा, आंकड़े दे रहे गवाही  IPL 2023

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023