IPL 2026: ईशान किशन ने बताईं SRH की कमियां, जीत के बाद भी जताई चिंता
क्या है खबर?
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रन से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। हालांकि, इस बड़ी जीत के बावजूद टीम के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन ने कुछ कमजोरियों की ओर इशारा किया है। उन्होंने खासतौर पर फील्डिंग और गेंदबाजी अनुशासन में सुधार की जरूरत बताई।
बयान
अतिरिक्त रन देना टीम के लिए नुकसानदायक- ईशान
ईशान ने मैच के बाद कहा कि टीम हर मैच के साथ अपनी कमजोरियों को समझ रही है। उन्होंने आगे कहा कि फील्डिंग एक बड़ा मुद्दा है और टीम को अतिरिक्त रन नहीं देने चाहिए। उनके अनुसार, 20 रन अतिरिक्त देना टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि टीम इस पर काम करेगी और आने वाले मैचों में जरूर सुधार दिखेगा।
जानकारी
नीतीश कुमार रेड्डी की हुई तारीफ
ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रन बनाए और गेंदबाजी में 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। ईशान ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने टीम के लिए अहम योगदान दिया।
मैच
कैसा रहा मैच?
इस मुकाबले में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 226/8 का बड़ा स्कोर बनाया था। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने 82 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी की। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। KKR से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट लिए। जवाब में KKR की टीम अच्छी शुरुआत के बाद बिखर गई और 161 रन पर ही ऑलआउट हो गई। अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 52 रन बनाए।