NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL इतिहास के कुछ ऐसे प्रमुख रिकॉर्ड्स, जो शायद कभी नहीं टूटेंगे
    अगली खबर
    IPL इतिहास के कुछ ऐसे प्रमुख रिकॉर्ड्स, जो शायद कभी नहीं टूटेंगे
    एक सीजन में 900 से अधिक रन बना चुके हैं कोहली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL इतिहास के कुछ ऐसे प्रमुख रिकॉर्ड्स, जो शायद कभी नहीं टूटेंगे

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 14, 2025
    02:47 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत 22 मार्च को गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मुकाबले से होगी।

    पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें टूर्नामेंट की सकारात्मक शुरुआत करना चाहेंगी।

    इस प्रतिष्ठित टी-20 लीग में कुछ रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे।

    इस बीच लीग के कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं, जिनका टूटना बेहद मुश्किल है।

    रिकॉर्ड 

    सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड 

    IPL 2024 में SRH ने RCB के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 287/3 का स्कोर बनाया था।

    यह IPL इतिहास का सर्वोच्च स्कोर बन गया था।

    SRH की ओर से ट्रेविस हेड ने 41 गेंदों पर 102 रन की पारी खेली थी, जिसमें 9 चौके और 8 छक्के शामिल थे।

    SRH ने अपने ही पिछले रिकॉर्ड में सुधार (277/3 बनाम MI, 2024) किया था।

    रिकॉर्ड 

    लगातार 15 सीजन में 300+ स्कोर 

    IPL 2024 में कोहली ने 61.75 की औसत और 154.70 की स्ट्राइक रेट के साथ 741 रन बनाए थे।

    वह अब लगातार 15 सीजन में 300 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

    2010 के बाद से उनके सीजन के स्कोर क्रमशः 307, 557, 364, 634, 359, 505, 973, 308, 530, 464, 466, 405, 341, 639 और 741 रन बनाए हैं।

    वह आगामी सीजन में भी इसी क्रम को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे।

    हैट्रिक 

    IPL में 3 हैट्रिक वाले इकलौते गेंदबाज हैं मिश्रा 

    अमित मिश्रा IPL इतिहास में 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। उनकी पहली हैट्रिक 2008 के उद्घाटन संस्करण में डेक्कन चार्जर्स (5/17) के खिलाफ आई थी।

    इसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी हैट्रिक 2011 में पंजाब किंग्स (तब की किंग्स इलेवेन पंजाब) के खिलाफ ली थी। उस मैच में उन्होंने 9 रन देते हुए 4 विकेट लिए थे।

    उन्होंने तीसरी बार 2013 में पुणे वारियर्स के विरुद्ध (4/19) हैट्रिक ली थी।

    उनके बाद युवराज सिंह ने 2 हैट्रिक ली हैं।

    रन 

    एक सीजन में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड 

    विराट कोहली ने IPL 2016 में अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए 973 रन बनाए थे। ये रन कोहली ने 16 मैचों में 81 की जबरदस्त औसत से अपने नाम किए थे।

    उनके अलावा किसी बल्लेबाज ने IPL के एक सीजन में 900 रन के आंकड़े को पार नहीं किया है।

    इस मामले में कोहली के सबसे करीब शुभमन गिल रहे हैं, जिन्होंने IPL 2023 में 59.33 की औसत से 890 रन बनाए थे।

    व्यक्तिगत स्कोर 

    गेल के नाम दर्ज है सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 

    IPL में क्रिस गेल की बड़ी शतकीय पारी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

    यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर इस धाकड़ बल्लेबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलते हुए 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन की पारी खेली थी।

    उन्होंने इस बड़ी पारी को खेलने के लिए सिर्फ 66 गेंदों का सहारा लिया था।

    IPL में उनके बाद दूसरे सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर ब्रेंडन मैकुलम (158*) के नाम पर है।

    अन्य रिकॉर्ड्स 

    इन रिकॉर्ड्स के भी टूटने की है बेहद कम संभावना 

    महेंद्र सिंह धोनी के नाम सर्वाधिक फाइनल खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है।

    उद्घाटन संस्करण के बाद से इस अनुभवी क्रिकेटर ने 11 बार (2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2015, 2017, 2018, 2019, 2021 और 2023) फाइनल खेले हैं, जिसमें से 5 में जीत दर्ज की है।

    अल्जारी जोसेफ के नाम पर किसी एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2019 में SRH के खिलाफ 12 रन देते हुए 6 विकेट लिए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: ऋषभ पंत होंगे लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान- रिपोर्ट ऋषभ पंत
    पंजाब किंग्स के शशांक सिंह को धोनी ने दी थी खास सलाह, खुद किया खुलासा महेंद्र सिंह धोनी
    गुजरात टाइटंस की टीम को मिलेगा नया मालिक, टोरेंट ग्रुप खरीदेगी इतनी हिस्सेदारी  गुजरात टाइटंस
    IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार को बनाया अपनी टीम का कप्तान  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2025

    IPL 2025: उमरान मलिक को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा  उमरान मलिक
    IPL 2025 नीलामी: पृथ्वी शॉ को नहीं मिला कोई खरीदार  पृथ्वी शॉ
    नीलामी के बाद कैसी दिखती है KKR की टीम? ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन  कोलकाता नाइट राइडर्स
    नीलामी के बाद कैसी दिखती है LSG की टीम? ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन  लखनऊ सुपर जायंट्स

    क्रिकेट समाचार

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन का विश्लेषण चैंपियंस ट्रॉफी में भारत
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: रचिन रविंद्र बने 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट', जानिए उनके शानदार आंकड़े  रचिन रविंद्र
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत के बाद क्यों भड़के शोएब अख्तर?  चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    IPL 2025 से हैरी ब्रूक ने अपना नाम लिया वापस, लग सकता है प्रतिबंध  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025