Page Loader
GT बनाम MI: शुभमन गिल ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  
शुभमन गिल ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

GT बनाम MI: शुभमन गिल ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  

Apr 25, 2023
08:54 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के शुभमन गिल ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 56 रन की पारी खेली है। यह उनके IPL करियर का 17वां और मौजूदा सीजन में उनका तीसरा अर्धशतक है। अपनी पारी के दौरान उन्होंने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। गिल की पारी और IPL करियर पर नजर डालते हैं।

पारी 

ऐसी रही गिल की पारी 

पारी की शुरुआत करने आए गिल अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने पॉवरप्ले का आखिरी ओवर फेंकने आए कैमरून ग्रीन के खिलाफ लगातार 2 चौके और 1 छक्का लगाकर अच्छी लय के संकेत दिए। उम्दा बल्लेबाजी कर रहे गिल ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 34 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वह कुमार कार्तिकेय की गेंद पर आउट हुए।

IPL 2023 

मौजूदा सीजन में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं गिल 

गिल इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने IPL 2023 में अब तक 7 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 40.57 की औसत और 142.71 की स्ट्राइक रेट से 284 रन बना चुके हैं। वह फिलहाल अपनी टीम से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। आज की पारी से पहले उन्होंने इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी।

करियर 

कैसा रहा है गिल का IPL करियर?

गिल ने 2018 में पहली बार IPL में शिरकत की थी। उन्होंने अब तक 81 मैच खेल लिए हैं, जिसकी 78 पारियों में उन्होंने 33.09 की औसत और 127.27 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,184 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनका उच्चतम स्कोर 96 रन का है। गिल लीग में 220 चौके और 53 छक्के भी जमा चुके हैं। वह IPL में GT की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।