शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में लगाया अपना पहला शतक, ये रिकॉर्ड्स बनाए
क्या है खबर?
शुभमन गिल ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में शानदार शतकीय पारी (112) खेली। उन्होंने अपने वनडे करियर का 7वां और इंग्लैंड के खिलाफ इस प्रारूप में अपना पहला शतक लगाया है।
उन्होंने 95 गेंदों का सामना करते हुए शतक पूरा किया। इस मुकाबले से पहले सीरीज के 2 मैचों में गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस साल वनडे क्रिकेट में गिल का यह पहला शतक है।
ऐसे में आइए उनकी पारी पर नजर डालते हैं।
पारी
ऐसी रही गिल की पारी
भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा था। इसके बाद गिल ने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी संभाली।
दोनों के बीच 107 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी हुई। कोहली 55 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर के साथ गिल ने 93 गेंदों में 104 रन जोड़े।
गिल ने 102 गेंदों का सामना किया और 112 रन बनाए। उनके बल्ले से 14 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 109.80 की रही।
रिकॉर्ड
ये बड़ा रिकॉर्ड गिल ने किया अपने नाम
गिल वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 2,500 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 53 पारियों में यह कारनामा किया था। गिल ने 50 पारियों में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
गिल पहले 50 वनडे मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। ये रिकॉर्ड(2,486 रन) भी पहले अमला के नाम था।
इंग्लैंड
इंग्लैंड के खिलाफ ऐसे हैं गिल के आंकड़े
इंग्लैंड के खिलाफ गिल ने पहला वनडे मुकाबला साल 2023 में खेला था। अब तक उन्होंने 4 मैच खेले हैं और इसकी 4 पारियों में 67 की औसत से 268 रन बनाए हैं।
गिल ने 1 शतक के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।
इस खिलाड़ी ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन (590) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं। कीवी टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 208 रन रहा है।
करियर
गिल के वनडे करियर पर एक नजर
गिल ने पहला वनडे मुकाबला 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 50 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसकी 50 पारियों में 60.16 की औसत के साथ 2,587 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 7 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 208 रन है।
साल 2024 में गिल ने 3 मैच में 57 रन बनाए थे। 2023 में उन्होंने 29 मैचों में 63.36 की औसत से 1,584 रन बनाए थे।