NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: मुंबई के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने शिखर धवन, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2022: मुंबई के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने शिखर धवन, जानिए आंकड़े
    धवन ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर- Twitter/@IPL)

    IPL 2022: मुंबई के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने शिखर धवन, जानिए आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 13, 2022
    09:44 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 23वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ पंजाब किंग्स (PBKS) के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार अर्धशतक (70) लगाया है।

    यह उनकी नई टीम पंजाब की ओर से पहला अर्धशतक है।

    अपनी पारी के दौरान धवन MI के खिलाफ IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    धवन के द्वारा आज बनाए गए रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसी रही धवन की पारी

    पारी की शुरुआत करने आए धवन अच्छी लय में नजर आए और उन्होंने 37 गेंदों में अपने IPL करियर का 45वां अर्धशतक पूरा किया। बता दें धवन लीग में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों में सिर्फ डेविड वार्नर (51) के पीछे हैं।

    धवन ने 50 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। वह बेसिल थम्पी की गेंद पर कैच आउट हो गए।

    धवन बनाम मुंबई

    मुंबई के खिलाफ सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने धवन

    धवन के MI के खिलाफ अब 27 मैचों में 39.59 की औसत से 871 रन हो गए हैं और उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है।

    बता दें रैना ने MI के खिलाफ 34 मैचों में 29.42 की औसत और 139.42 की स्ट्राइक रेट से 824 रन बनाए थे।

    धवन MI के खिलाफ 850 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनका MI के खिलाफ छठा अर्धशतक है।

    आंकड़े

    धवन का IPL करियर और मौजूदा सीजन में प्रदर्शन

    धवन के अब 197 मैचों में लगभग 35 की औसत और 126.85 की स्ट्राइक रेट से 5,981 रन हो गए हैं। वह विराट कोहली (6,390) के बाद लीग में दूसरे सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज हैं।

    वहीं IPL 2022 में धवन ने पांच मैचों में 39.40 की औसत और 133.10 की स्ट्राइक रेट से 148 रन बना लिए हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में 19 चौके और छह छक्के लगा लिए हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    धवन का यह IPL में 47वां, 50 से अधिक (अर्धशतक-45, शतक-2) रनों का स्कोर है और उन्होंने इस मामले में विराट कोहली (अर्धशतक-42, शतक-5) की बराबरी कर ली है। बता दें IPL में सर्वाधिक 50+ स्कोर डेविड वार्नर (55) के नाम हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे शेष मुकाबले  इंडियन प्रीमियर लीग
    जम्मू-कश्मीर के सांबा और पंजाब के होशियारपुर-अमृतसर में दिखे ड्रोन, कई जगहों पर ब्लैकआउट जम्मू-कश्मीर
    टेस्ट क्रिकेट में 'फैब-4' का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    PF बैलेंस मिस्ड कॉल और मैसेज से कैसे जांचे? जानिए यहां  EPFO

    इंडियन प्रीमियर लीग

    RR बनाम RCB: जानें मुकाबले का ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    SRH बनाम LSG: टॉस जीतकर हैदराबाद की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन सनराइजर्स हैदराबाद
    KKR बनाम MI: जानें मुकाबले का ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    RR बनाम RCB: टॉस जीतकर बैंगलोर की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025