Page Loader
सऊदी अरब पहली बार करेगा FIFA विश्व कप की मेजबानी, हुआ आधिकारिक ऐलान
सऊदी अरब पहली बार करेगा फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी (तस्वीर: एक्स/@FIFAcom)

सऊदी अरब पहली बार करेगा FIFA विश्व कप की मेजबानी, हुआ आधिकारिक ऐलान

Dec 12, 2024
09:11 am

क्या है खबर?

फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था FIFA ने आधिकारिक तौर पर सऊदी अरब को 2034 के पुरुष फुटबॉल विश्व कप के लिए मेजबान देश घोषित किया है। इसके साथ ही सऊदी अरब मध्य पूर्व से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला दूसरा देश बन जाएगा। बता दें कि 2022 संस्करण का आयोजन कतर में किया था, जहां अर्जेंटीना ने खिताब जीता था। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

ऐलान 

FIFA ने किया आधिकारिक ऐलान 

FIFA के अध्यक्ष जियानी इनफैंटिनो ने बीते बुधवार को इस निर्णय की घोषणा की। इसके साथ-साथ FIFA ने यह भी पुष्टि की है कि स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को में 2030 का संस्करण खेला जाएगा। इनफैंटिनो ने 2030 विश्व कप के बारे में कहा, "हम फुटबॉल को ज्यादा देशों में ला रहे हैं और टीमों की संख्या ने गुणवत्ता को कम नहीं किया है। इसने वास्तव में अवसर को बढ़ाया है।"

ट्विटर पोस्ट

ये है FIFA का ट्वीट

मेजबानी 

3 महाद्वीप में खेला जाएगा 2030 का विश्व कप 

2030 के FIFA विश्व कप की खास बात यह है कि ये संस्करण 3 महाद्वीप (यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका) में आयोजित होगा। दरअसल, मोरक्को, स्पेन और पुर्तगाल की सह मेजबानी के साथ-साथ उरुग्वे, अर्जेंटीना और पैराग्वे में एक-एक मैच खेले जाएंगे। इनमें से उरुग्वे में 100 साल बाद किसी फुटबॉल वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा। यह 1930 में उरुग्वे में हुए पहले फुटबॉल विश्वकप के सम्मान में किया जाएगा।

मेजबानी 

एशियाई कप 2027 की मेजबानी भी करेगा सऊदी अरब 

सऊदी अरब 2027 में पुरुषों के एशियाई कप की भी मेजबानी करेगा और उसने स्टेडियमों के निर्माण और नवीनीकरण के लिए एक व्यापक निर्माण कार्यक्रम शुरू किया है जिसका उपयोग संभवतः विश्व कप के लिए भी किया जाएगा। बता दें कि FIFA का पिछला संस्करण 2022 में कतर में खेला गया था, जिसमें अर्जेंटीना ने फाइनल में फ्रांस को हराया था। ऐसे में एक बार फिर अरब देशों में इस वैश्विक प्रतियोगिता का आयोजन हो सकता है