Page Loader
CSK बनाम GT: रुतुराज ने लगाया IPL 2023 का चौथा अर्धशतक, देखें उनके आंकड़े
रुतुराज गायकवाड़ ने लगाया इस सीजन का चौथा अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

CSK बनाम GT: रुतुराज ने लगाया IPL 2023 का चौथा अर्धशतक, देखें उनके आंकड़े

May 23, 2023
08:53 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह इस सीजन का उनका चौथा अर्धशतक है। रुतुराज ने 44 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का भी लगाया। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रुतुराज को एक जीवनदान भी मिला, तब वह कैच आउट हो गए थे, लेकिन नो बॉल हो गई।

प्रदर्शन

इस सीजन रुतुराज का प्रदर्शन

IPL 2023 के 15 मैच की 14 पारियों में रुतुराज 43.38 की औसत और 146.87 के स्ट्राइक रेट से अब तक 564 रन बना चुके हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ गायकवाड़ ने अभी तक 4 मैच खेले हैं और सभी में अर्धशतक (73, 53, 92, 60) लगाए हैं। रुतुराज 51 IPL मैच की 50 पारियों में 39.36 की औसत और 135.19 के स्ट्राइक-रेट से 1771 रन बना चुके हैं। इसमें 14 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है।