NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विस्फोटक इंग्लिश बल्लेबाज विल जैक्स चोट के कारण IPL 2023 से हुए बाहर 
    अगली खबर
    विस्फोटक इंग्लिश बल्लेबाज विल जैक्स चोट के कारण IPL 2023 से हुए बाहर 
    विल जैक्स को इसी माह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    विस्फोटक इंग्लिश बल्लेबाज विल जैक्स चोट के कारण IPL 2023 से हुए बाहर 

    लेखन मनोज शर्मा
    Mar 15, 2023
    08:28 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक्स चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी संस्करण से बाहर हो गए हैं।

    पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में जैक्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) द्वारा 3.2 करोड़ रुपये में साइन किया गया था। उन्हें चोटिल ग्लेन मैक्सवेल के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया था।

    आइए जैक्स को लेकर ताजा अपडेट के बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    RCB को लगा तगड़ा झटका 

    जैक्स को हाल ही में मीरपुर में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी।

    फील्डिंग के दौरान जैक्स की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इस सप्ताह की शुरुआत में स्कैन कराया था, जिसमें चोट की गंभीरता का पता चला।

    इसके बाद विशेषज्ञ के परामर्श के बाद यह तय किया गया कि वह IPL 2023 में भाग नहीं ले पाएंगे। जैक्स के बाहर होने RCB की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।

    रिपोर्ट

    IPL में नहीं खेलने से खुद जैक्स को नुकसान 

    IPL से बाहर होना खुद जैक्स के लिए भी किसी बड़े झटके से कम नहीं है। लीग में खेलने से जैक्स को भारतीय परिस्थितियों के अनुसार ढलने में मदद मिलती। जिसका फायदा उन्हें इसी साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 के दौरान मिल सकता था।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैंगलोर टीम जैक्स के संभावित रिप्लेसमेंट के रूप में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल के साथ चर्चा कर रही है।

    रिपोर्ट

    2 अप्रैल को पहला मैच खेलेगी RCB 

    स्टार ऑलराउंडर ब्रेसवेल पहले कभी IPL में नहीं खेले हैं। पिछली बार वह नीलामी में उतरे थे, लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला था। वह 1 करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे थे।

    बैंगलोर टीम इस सीजन का अपना पहला मैच 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलेगी। मई, 2019 के बाद से अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर टीम का यह पहला मैच होगा।

    रिपोर्ट

    जैक्स का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

    24 साल के जैक्स ने अब तक इंग्लैंड की ओर से सभी फॉर्मेट में 2-2 मैच खेले हैं। उन्होंने 2 टेस्ट मैचों में 22.25 की औसत से 89 बनाए हैं।

    वहीं 2 वनडे मैचों में 13.50 की औसत से 27 रन बनाए हैं। 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जैक्स ने 20.00 की औसत से 40 रन बनाए हैं।

    इसी तरह 109 टी-20 मैचों में उन्होंने 29.80 की औसत और 157.94 की स्ट्राइक रेट से 2,802 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    इंडियन प्रीमियर लीग

    2009 में पुजारा की चोट पर शाहरुख खान ने की थी बड़ी मदद- पुजारा के पिता चेतेश्वर पुजारा
    तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा IPL 2023 से हुए बाहर, लंबर स्ट्रेस फ्रैक्चर बनी वजह  प्रसिद्ध कृष्णा
    BCCI ने जारी किया इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सीजन का शेड्यूल, जानिए अहम जानकारी BCCI
    IPL 2023: फ्री में देख सकेंगे पूरा टूर्नामेंट, जियोसिनेमा ने की घोषणा IPL 2023

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    WPL 2023: नीलामी के बाद ऐसी है RCB की पूरी टीम, जानिए अहम जानकारी  विमेंस प्रीमियर लीग
    विमेंस प्रीमियर लीग: बेन सॉयर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुख्य कोच बनाया विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: स्मृति मंधाना को RCB ने नियुक्त किया कप्तान, जानिए उनके आंकड़े  स्मृति मंधाना
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खुशखबरी, जोश हेजलवुड खेलेंगे IPL  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    बांग्लादेश ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड को हराया, टी-20 सीरीज में 2-0 से ली अजेय बढ़त बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    अलिसा हीली की शानदार बल्लेबाजी, WPL में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा एलिसा हीली
    WPL 2023: यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 160 रन का लक्ष्य  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, यूपी को 8 विकेट से हराया विमेंस प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025