Page Loader
रोहित शर्मा सभी प्रारूप में 1,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने
रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर हासिल की यह खास उपलब्धि (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रोहित शर्मा सभी प्रारूप में 1,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने

Mar 07, 2024
05:51 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (52*) जड़ा। अपनी पारी के दौरान 13वां रन बनाते ही उनके कप्तान के तौर पर टेस्ट में 1,000 रन पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही वह कप्तान के तौर पर तीनों प्रारूप (टेस्ट, वनडे और टी-20) में 1,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

उपलब्धि

रोहित ने की धोनी और कोहली की बराबरी

रोहित ने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बराबरी कर ली है। दोनों भी तीनों प्रारूप में 1,000 रन पूरे कर रखे हैं। रोहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसा करने वाले छठे कप्तान बने हैं। इस सूची में पहले नंबर पर धोनी, दूसरे पर कोहली, तीसरे पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन, चौथे पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस और 5वें पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम हैं।

करियर

कैसा रहा है रोहित का टेस्ट करियर

रोहित ने 2013 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। वह अब तक 59 टेस्ट की 101 पारियों में 45.41 की औसत से 4,087 रन बना चुके हैं। इसमें 11 शतक और 18 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन का रहा है। उन्होंने कप्तान के तौर पर 16 टेस्ट की 27 पारियों में 1,039, वनडे में 45 मैचों में 2,047 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय के 54 मैचों में 1,648 रन बना लिए हैं।