न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं रोहित शर्मा के आंकड़े?
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है। पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। तीसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है।
सीरीज में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?
रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला साल 2014 में खेला था। उन्होंने अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 11 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 424 रन बनाए हैं।
रोहित की औसत 53 की रही है और उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82 रन रहा है।
बांग्लादेश क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड टेस्ट खेलने वाले ऐसे 2 देश हैं, जिनके खिलाफ रोहित टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं बना पाए हैं।
सरजमीं
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय सरजमीं पर रोहित के आंकड़े
रोहित के आंकड़े भारतीय सरजमीं पर कमाल के रहे हैं। उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2013 में खेला था।
31 मैच की 49 पारियों में 6 बार नाबाद रहते हुए भारतीय कप्तान ने 56.83 की औसत से 2,444 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 10 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन रहा है। भारतीय सरजमीं पर रोहित सिर्फ एक बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं।
कप्तान
कप्तान के तौर पर कैसे रहे हैं रोहित के आंकड़े?
कप्तान के तौर पर मुंबई के इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला मैच साल 2022 में खेला था। अब तक उन्होंने 18 मुकाबले खेले हैं और इसकी 31 पारियों में 37.73 की औसत से 1,132 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 4 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 रन रहा है।
साल 2024 में रोहित ने 8 टेस्ट की 15 पारियों में 35.50 की औसत से 497 रन बनाए हैं।
करियर
कैसा रहा है रोहित का टेस्ट करियर?
रोहित ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2013 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।
उन्होंने अब तक 61 मुकाबले खेले हैं और इसकी 105 पारियों में 10 बार नाबाद रहते हुए 4,179 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनकी औसत 43.98 की है।
रोहित के बल्ले से 12 शतक और 17 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन रहा है।
रोहित ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन (1,147) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं।