NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित शर्मा का इस साल कैसा रहा है प्रदर्शन? एक नजर उनके आंकड़ों पर
    अगली खबर
    रोहित शर्मा का इस साल कैसा रहा है प्रदर्शन? एक नजर उनके आंकड़ों पर
    साल 2022 में रोहित ने दो टेस्ट मैचों में कुल 90 रन बनाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    रोहित शर्मा का इस साल कैसा रहा है प्रदर्शन? एक नजर उनके आंकड़ों पर

    लेखन मनोज शर्मा
    Dec 20, 2022
    10:15 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा का करियर चोट के चलते काफी प्रभावित हुआ है।

    अनफिट होने के कारण ही वे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। इसी टीम के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान उन्हें चोट लगी थी।

    वैसे इस साल रोहित अपने प्रदर्शन से कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए हैं, जिसके लिए वे जाने जाते हैं।

    आइये जानते हैं 2022 में रोहित के प्रदर्शन के बारे में।

    टेस्ट

    इस साल टेस्ट मैचों में रोहित का प्रदर्शन?

    रोहित के इस साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो वह फिटनेस और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर विफल नजर आते हैं।

    इस साल भारतीय क्रिकेट टीम ने कुल छह टेस्ट मैच खेले हैं और एक खेलना शेष है।

    रोहित इनमें से केवल दो टेस्ट ही खेल पाए हैं और अंतिम टेस्ट से भी वे दूर रहेंगे।

    2022 में उन्होंने तीन पारियों में 30 की औसत से केवल 90 रन बनाए हैं। इस दौरान वे एक अर्धशतक तक नहीं जमा पाए।

    जानकारी

    2021 रहा था रोहित का सबसे सफल टेस्ट वर्ष

    2021 रोहित के टेस्ट करियर का सफल वर्ष माना जाएगा। उस दौरान उन्होंने 11 मैचों में 47.68 की औसत, दो शतक और चार अर्धशतकों के सहारे से 906 रन बनाए थे। वहीं सबसे कम रन 2022 में बने हैं।

    वनडे

    इस साल वनडे में रोहित का प्रदर्शन

    रोहित ने 2022 में कुल आठ वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 41.50 की औसत के साथ 249 रन बनाए हैं।

    76* के उच्चतम स्कोर के साथ इस साल उनके बल्ले से कुल तीन अर्धशतक निकले हैं।

    उनके वनडे क्रिकेट करियर का सबसे सफल वर्ष 2019 रहा था, तब उन्होंने 28 मैचों में 57.30 की औसत से 1,490 रन बनाए थे।

    वे अब तक चार कैलेंडर वर्ष (2013, 2017, 2018, 2019) में 1,000 से अधिक रन बना चुके हैं।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय

    खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में कितने प्रभावशाली रहे रोहित?

    इस साल रोहित ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में रिकॉर्ड मैच (29) खेले हैं। इससे कम मैच उन्होंने 2018 (19) में खेले थे।

    इस साल 29 पारियों में उन्होंने 24.29 की औसत और 134.42 की स्ट्राइक रेट से 656 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले और उनका उच्चतम स्कोर 72 रनों का रहा।

    उन्होंने अब तक अपने करियर में दो कैलेंडर वर्ष (2018 और 2022) में 500 या उससे अधिक रन बनाए हैं।

    करियर

    रोहित का करियर रिकॉर्ड

    35 वर्षीय रोहित ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर (2007-2022) में 428 मैचों में 60 बार नाबाद रहते हुए 42.71 की औसत से 16,444 रन बनाए हैं।

    45 टेस्ट मैचों में उनके नाम 46.13 की औसत से 3,137 रन दर्ज हैं।

    235 वनडे मैचों में उन्होंने 48.73 की औसत के साथ 9,454 रन बनाए हैं। 264 के उच्च स्कोर के साथ उनके नाम तीन दोहरे शतक भी हैं।

    148 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 30.82 की औसत से 3,853 रन बनाए हैं।

    IPL

    रोहित का IPL में कैसा रहा प्रदर्शन?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित ने इस साल 14 मैचों में 19.14 की औसत के साथ 268 रन बनाए हैं। इस साल उनका उच्चतम स्कोर 48 रनों का रहा है।

    ओवरऑल IPL करियर में रोहित ने 227 मैचों में 30.30 की औसत के साथ 5,879 रन बनाए हैं।

    109* के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने इस टूर्नामेंट में एक शतक और 40 अर्धशतक जमाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    रोहित शर्मा

    भारत बनाम पाकिस्तान: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली विराट कोहली
    टी-20 विश्व कप 2022: भारत बनाम पाकिस्तान मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: रोहित शर्मा ने जमाया 29वां अर्धशतक, तोड़ा युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप: भारत ने नीदरलैंड को दिया 180 रनों का लक्ष्य टी-20 विश्व कप

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    अजहर अली ने किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच अजहर अली
    पहला टेस्ट: भारत ने 258/2 पर घोषित की दूसरी पारी, बांग्लादेश को दिया 513 का लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंची, दबाव में घिरी बांग्लादेश भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    बांग्लादेश बनाम भारत: टेस्ट मैचों में दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ कैसे हैं आंकड़े? बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के बाद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में क्या हुए बदलाव? विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    श्रेयस अय्यर 2022 में सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे, जानिए उनके आंकड़े श्रेयस अय्यर
    बांग्लादेश बनाम भारत: रोहित शर्मा पहले टेस्ट से बाहर, टीम में हुए ये बदलाव रोहित शर्मा

    क्रिकेट के आंकड़े

    मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हुए बाहर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टिम साउथी ने वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े टिम साउथी
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: टॉम लैथम ने पहले वनडे में लगाया शानदार शतक, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    2022 में टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन? क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025