NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टेस्ट क्रिकेट: रोहित शर्मा पिछली 7 पारियों में नहीं लगा पाए अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    टेस्ट क्रिकेट: रोहित शर्मा पिछली 7 पारियों में नहीं लगा पाए अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म में चल रहे हैं (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    टेस्ट क्रिकेट: रोहित शर्मा पिछली 7 पारियों में नहीं लगा पाए अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 02, 2024
    03:19 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 41 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो गए।

    हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में भी यह खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया था। रोहित ने अपना आखिरी अर्धशतक वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ जुलाई 2023 में लगाया था।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

    अर्धशतक

    पिछली 7 पारियों में 1 भी अर्धशतक नहीं लगा पाए रोहित 

    रोहित ने पिछली 7 पारियों में 14, 39, 24, 16*, 39, 0 और 5 के स्कोर बनाए हैं। ये पारियां उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के खिलाफ खेली है।

    इससे पहले वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अच्छे फॉर्म में थे और 57, 80 और 103 के अच्छे स्कोर उनके बल्ले से निकले थे।

    हालांकि, मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ रोहित टेस्ट क्रिकेट में काफी संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं।

    2023

    साल 2024 में 33 की औसत से रन बना रहे रोहित 

    रोहित ने साल 2024 में 3 टेस्ट खेले हैं। इसकी 5 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए सिर्फ 132 रन बनाए हैं। उनकी औसत सिर्फ 33.00 की रही है।

    उनके बल्ले से 1 भी शतक या अर्धशतक नहीं निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 39 रन रहा है।

    साल 2023 में उनके आंकड़े अच्छे थे। उन्होंने 8 मैच की 13 पारियों में 41.92 की औसत से 545 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले थे।

    टेस्ट

    पहले टेस्ट में कैसी रही रोहित की बल्लेबाजी?

    भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट में भारतीय टीम को 28 रन से हार मिली थी। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत अपनी सरजमीं पर 100 रन से ज्यादा बढ़त लेने के बाद हारा था।

    कप्तान रोहित पहली पारी में 27 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए थे। उनके बल्ले से 3 चौके निकले थे।

    दूसरी पारी में जब टीम को जीत के लिए 231 रन चाहिए थे। रोहित 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    करियर

    रोहित के टेस्ट करियर पर एक नजर 

    रोहित ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2013 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक भारत के लिए 56 टेस्ट मैच खेले हैं।

    इसकी 95 पारियों में उन्होंने 44.87 की शानदार औसत के साथ 3,814 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 10 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं।

    रोहित 10 बार अपने टेस्ट करियर में नाबाद भी रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    दीपिका पादुकोण रातों-रात इन बड़ी फिल्मों से हुईं बाहर, सलमान खान की तो 4 फिल्में छोड़ी दीपिका पादुकोण
    इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पर लगाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान इलेक्ट्रिक वाहन
    राजकुमार राव ला रहे एक और कॉमेडी फिल्म, बने शूजीत सरकार की अगली फिल्म के हीरो राजकुमार राव
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: बेन डकेट ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा

    शुभमन गिल ने इस साल वनडे में लगाए हैं 180 चौके, जानिए अन्य बल्लेबाजों के आंकड़े शुभमन गिल
    3 भारतीय खिलाड़ियों ने इस साल वनडे जीत में बनाए 1000+ रन, पहली बार हुआ ऐसा शुभमन गिल
    भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन भारतीय क्रिकेट टीम
    कोहली भारत के लिए एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक बार 1000+ विजयी रन बनाने वाले बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन WTC में 150 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    जो रूट भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, पोटिंग को पछाड़ा इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की पहली पारी 246 पर सिमटी, भारतीय स्पिनरों का कमाल  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    गाबा टेस्ट: अल्जारी जोसेफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: भारत की पहली पारी 436 पर हुई खत्म, हासिल की 190 रन की बढ़त  भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: रविंद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ अपने चौथे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े   भारतीय क्रिकेट टीम
    हैदराबाद टेस्ट: जो रूट ने भारत के खिलाफ झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: पहले टेस्ट मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हैदराबाद की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए घोषित की प्लेइंग इलेवन, नहीं खेलेंगे एंडरसन भारतीय क्रिकेट टीम
    रजत पाटीदार का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े रजत पाटीदार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025