NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्यों खतरनाक साबित हो सकते हैं रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्यों खतरनाक साबित हो सकते हैं रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े 
    रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल सकते हैं बड़ी पारी (तस्वीर:X/@BCCI)

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्यों खतरनाक साबित हो सकते हैं रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 07, 2023
    04:05 pm

    क्या है खबर?

    विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

    साल 2011 के बाद पहली बार भारतीय सरजमीं पर विश्व कप खेला जा रहा है। ऐसे में भारतीय टीम यह विश्व कप अपने नाम करने के इरादे से हर मुकाबले में उतरेगी।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोलता है। वह कंगारू टीम के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं।

    आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    रन

    रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ रोहित ने 43 मुकाबले खेले हैं और 59.79 की औसत से 2,332 रन बनाए हैं।

    इस दौरान इस खिलाड़ी ने 8 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 95.53 की रही है। रोहित का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 209 रन रहा है।

    वह इस टीम के खिलाफ 4 बार नाबाद भी रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ पहली ही गेंद से आक्रमण करने की सोच रखते हैं।

    प्रदर्शन 

    सचिन के नाम दर्ज है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर (3,077) ने बनाए हैं। उनके बाद रोहित का नंबर आता है और फिर वेस्टइंडीज के पूर्व महान खिलाड़ी डेसमंड हेन्स (2,262) तीसरे पायदान पर हैं।

    इसी तरह भारत के दिग्गत बल्लेबाज विराट कोहली (2,228) रनों के साथ चौथे और विवियन रिचर्ड्स (2,187) रनों के साथ 5वें स्थान पर मौजूद हैं।

    ऐसे में कोहली विश्व कप के पहले मैच में हेन्स को पीछे छोड़ सकते हैं।

    शतक

    वनडे विश्व कप में सर्वाधिक शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं रोहित 

    रोहित ने भारत के लिए 2 विश्व कप खेले हैं। पिछले संस्करण में तो इस खिलाड़ी ने 5 शतक जड़ दिए थे।

    2015 के विश्व कप में रोहित के बल्ले से 1 शतक बांग्लादेश के खिलाफ आया था। 6 विश्व कप शतक उनके अलावा सिर्फ महान सचिन ने लगाए हैं।

    ऐसे में रोहित 1 शतक लगाते ही सचिन का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। सचिन ने विश्व कप में सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं।

    रन

    विश्व कप में पूरे कर सकते हैं 1,000 रन 

    वनडे विश्व कप में 1,000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बनने के लिए रोहित को 22 रनों की जरूरत है।

    वह तेंदुलकर (2,278), कोहली (1,030) और सौरव गांगुली (1,006) के साथ शीर्ष सूची में शामिल हो जाएंगे।

    रोहित ने अब तक 17 मैचों में 978 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। उनका औसत 65.20 का रहा है।

    रोहित अभी 36 साल के हैं और यह उनके लिए आखिरी विश्व कप हो सकता है।

    जानकारी

    साल 2023 में रोहित का प्रदर्शन 

    साल 2023 में रोहित ने 16 मुकाबले खेले हैं और इसकी 15 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 50.61 की औसत से 658 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 110.03 की रही है। वह 1 शतक और 6 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    CERT-In ने गूगल क्रोम में खामियों को लेकर चेताया, हैक हो सकता है सिस्टम  गूगल क्रोम
    सुरेश रैना ने की विराट कोहली को विदाई मैच और भारत रत्न देने की मांग विराट कोहली
    IMF से पाकिस्तान को झटका, लोन की अगली किश्त जारी करने से पहले लगाई 11 शर्तें अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
    विदेश मंत्री जयशंकर 19 मई से करेंगे यूरोप के 6 दिवसीय दौरे की शुरुआत विदेश मंत्रालय

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा ने शुरुआती मुकाबलों में किया था संघर्ष, जानिए कैसे पूरे किए 10,000 रन एशिया कप क्रिकेट
    भारत बनाम श्रीलंका: रोहित शर्मा ने लगाया वनडे करियर का 51वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े एशिया कप क्रिकेट
    रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे तेज 8,000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बने भारतीय क्रिकेट टीम
    एशिया कप में बतौर कप्तान शानदार हैं रोहित के आंकड़े, 5 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा एशिया कप क्रिकेट

    वनडे क्रिकेट

    वनडे विश्व कप 2023: क्या है नीदरलैंड क्रिकेट टीम की ताकत और कमजोरी? आंकड़ों से जानिए  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: केन विलियमसन टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड, जानिए रोचक आंकड़े  केन विलियमसन
    वनडे विश्व कप 2023: बाबर आजम टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स बाबर आजम
    वनडे विश्व कप 2023: स्टीव स्मिथ टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स स्टीव स्मिथ

    वनडे विश्व कप 2023

    विश्व कप में बाबर आजम से ज्यादा रन बनाएंगे विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग ने बताया कारण बाबर आजम
    पिछले 3 विश्वकप में केवल 4 मैच हारी है भारतीय टीम, जानिए किन देशों ने हराया भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: जोस बटलर टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड, जानिए रोचक आंकड़े  जोस बटलर
    भारतीय टीम ICC इवेंट में पिछले 20 साल से न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाई, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    तीसरा वनडे: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे वनडे से बाहर हुए ईशान किशन, रोहित शर्मा ने बताया कारण भारतीय क्रिकेट टीम
    डेविड वार्नर 150 वनडे खेलने वाले 20वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने, जानिए उनका प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 5,000 रन, जानिए उनके आंकड़े  स्टीव स्मिथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025