NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 16 साल, जानिए उनके बेमिसाल रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 16 साल, जानिए उनके बेमिसाल रिकॉर्ड्स 
    बेमिसाल रहा है रोहित का अंतरराष्ट्रीय करियर (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 16 साल, जानिए उनके बेमिसाल रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 23, 2023
    11:19 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आज (23 जून) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 16 साल पूरे कर लिए हैं।

    उन्होंने आज के ही दिन 2007 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे प्रारूप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

    अपने डेढ़ दशक से लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में रोहित ने एक से बढ़कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

    इस बीच उनके बेमिसाल रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों पर नजर डालते हैं।

    दोहरे शतक 

    वनडे प्रारूप में 3 दोहरे शतक 

    वनडे में दोहरा शतक लगाना ही एक उपलब्धि हैं, लेकिन रोहित एक अलग स्तर के बल्लेबाज हैं। वह वनडे प्रारूप में सर्वाधिक 3 बार दोहरे शतक लगा चुके हैं।

    वह वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (264) बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 2014 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।

    2013 में रोहित ने अपना पहला दोहरा शतक (209) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। 2017 में एक बार फिर उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रन बनाए।

    टी-20 

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक शतक 

    रोहित ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4 शतक लगाए हैं और वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने 148 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 31.32 की औसत से 3,853 रन बनाए हैं। वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में विराट कोहली (4,008) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने और तीसरे सर्वाधिक अर्धशतक (29) लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    इस प्रारूप में रोहित सबसे ज्यादा 182 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

    विश्व कप 

    एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक 5 शतक 

    वनडे विश्व कप 2019 में रोहित ने 9 मैचों में अविश्वसनीय 81.00 की औसत और लगभग 98 की स्ट्राइक रेट के साथ 648 रन बनाए थे।

    वह उस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उस दौरान उन्होंने 5 शतक भी लगाए थे।

    वह एक विश्व कप के संस्करण में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    उस बार भारतीय टीम को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शिकस्त मिली थी।

    ओपनर 

    बतौर ओपनर 13,000 अंतरराष्ट्रीय रन वाले तीसरे भारतीय  

    हाल ही में WTC 2021-23 फाइनल के दौरान रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की अपनी 307वीं पारी में बतौर सलामी बल्लेबाज अपने 13,000 रन पूरे किए थे।

    वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज ये आंकड़ा छूने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे।

    बता दें कि उनसे आगे इस सूची में वीरेंद्र सहवाग (16,119) और सचिन तेंदुलकर (15,335) ही हैं।

    वह पारी की शुरुआत करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने वाले विश्व के 11वें बल्लेबाज बने थे।

    आंकड़े 

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय 

    रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 441 मैच की 461 पारियों में 42.68 की औसत और 86.40 के स्ट्राइक रेट से 17,115 रन बनाए हैं।

    सचिन (34,357) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर कोहली (25,385) हैं।

    रोहित से ऊपर तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ (24,064) और चौथे नंबर पर सौरव गांगुली (18,433) हैं।

    कैलेंडर वर्ष 

    कैलेंडर ईयर में शतकों का रिकॉर्ड 

    रोहित ने 2019 में सबसे ज्यादा 7 शतक लगाए थे और वह एक कैलेंडर ईयर में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

    बता दें, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन (9) के नाम है।

    वनडे में 30 शतक लगा चुके रोहित चौथे सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने 30 में से 28 शतक ओपनर के तौर पर लगाए हैं।

    अन्य रिकॉर्ड्स 

    रोहित के कुछ अन्य रिकॉर्ड्स 

    वह सभी ICC टूर्नामेंट (वनडे विश्व कप, टी-20 विश्व कप, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी) में 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

    वह वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के (275) लगा चुके हैं।

    रोहित अब तक 148 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। वह सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले पुरुष खिलाड़ी हैं।

    वह सभी प्रारूप में शतक लगाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज हैं।

    अंतरराष्ट्रीय करियर 

    बेमिसाल रहा है रोहित का अंतरराष्ट्रीय करियर

    रोहित ने 243 वनडे में 48.63 की उम्दा औसत और 90.02 की स्ट्राइक रेट के साथ 9,825 रन बना चुके हैं, जिसमें 30 शतक, 3 दोहरे शतक और 48 अर्धशतक शामिल हैं।

    रोहित ने 50 टेस्ट में 45.22 की औसत से 3,437 रन बनाए हैं। इस बीच वह 9 शतक, 14 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    उन्होंने 148 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 31.32 की औसत के साथ 3,853 रन अपने नाम किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट के आंकड़े
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    स्मार्टफोन को कार के ब्लूटूथ से कैसे करें पेयर? जानिए आसान तरीका  कार
    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    नोएडा में युवक को थार चालक ने जानबूझकर तेज टक्कर मारी, सामने आया वीडियो नोएडा
    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कन्नड़ फिल्में

    रोहित शर्मा

    टी-20 क्रिकेट पर रोहित शर्मा का बयान, कहा- मैं अलग करने की कोशिश कर रहा हूं इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: भारत की संभावनाओं पर एमएसके प्रसाद बोले- सीनियर खिलाड़ियों को बनाने होंगे रन क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: MI क्वालीफायर-2 में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा  मुंबई इंडियंस
    IPL 2018 के बाद से कुछ खास नहीं रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट के आंकड़े

    WTC फाइनल: अजिंक्य रहाणे टेस्ट में 5,000 रन पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  अजिंक्य रहाणे
    WTC फाइनल: ईशान किशन और केएस भरत के आंकड़ों की तुलना विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    रविचंद्रन अश्विन बनाम रविंद्र जडेजा: एशिया के बाहर दोनों खिलाड़ियों का कैसा रहा है प्रदर्शन?  रविचंद्रन अश्विन
    WTC फाइनल: मोहम्मद शमी और पैट कमिंस का टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  मोहम्मद शमी

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    धोनी आज ही के दिन बने थे टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय विकेटकीपर धोनी
    न्यूजीलैंड के सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने केन विलियमसन, बोले- यह सम्मान की बात केन विलियमसन
    रेहान अहमद ने इंग्लैंड के लिए सबसे कम उम्र में किया वनडे डेब्यू, बनाया ये रिकॉर्ड  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    शाकिब अल हसन ने रचा इतिहास, 300 वनडे विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बने  बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    श्रीलंका का दौरा करेगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम, शेड्यूल हुआ जारी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड: क्रेग इरविन ने लगाया वनडे करियर का 19वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    दोबारा से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बनेंगे जाका अशरफ  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टेस्ट में स्टीव स्मिथ को सबसे ज्यादा बार आउट कर चुके हैं स्टुअर्ट ब्रॉड, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025