Loading...
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे किए, बनाए ये रिकॉर्ड्स
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 100 छक्के पूरे किए (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे किए, बनाए ये रिकॉर्ड्स

Oct 04, 2026
11:19 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 10 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 92 रन की पारी खेली। मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए मैच में रोहित ने अहम उपलब्धि हासिल की। दरअसल, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे किए। वह कैरेबियाई टीम के खिलाफ 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। आइए उनके द्वारा बनाए रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।

बनाम वेस्टइंडीज 

वेस्टइंडीज के खिलाफ खूब छक्के लगाते हैं रोहित  

रोहित वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के लिए बुरे सपने की तरह रहे हैं।

उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 40 वनडे मैचों में 47 छक्के लगाए हैं।

उन्होंने इस टीम के खिलाफ टेस्ट और टी-20 प्रारूप में भी क्रमशः 14 और 39 छक्के लगाए हैं।

कुल मिलाकर अब उनके नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 67 पारियों में 100 छक्के दर्ज हैं।

क्रिकइंफो के अनुसार, वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी और बल्लेबाज ने 65 छक्के भी नहीं लगाए हैं।

जानकारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बना चुके हैं रोहित 

रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 68 मैच खेले हैं, जिसकी 67 पारियों में 56.52 की औसत के साथ 3,109 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 8 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड 

एक से अधिक टीमों के खिलाफ 100+ छक्के वाले वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित 

रोहित के नाम में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सभी प्रारूप में 87 मैच की 96 पारियों में 138 छक्के लगाए हैं।

क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 130 छक्के लगाए थे। गेल एकमात्र ऐसे दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने किसी एक टीम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100+ छक्के लगाए हैं।

रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक से अधिक टीमों के खिलाफ 100+ छक्के वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित 

रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

उन्होंने 549 पारियों में 671 छक्के लगाए हैं। गेल (553) ही एकमात्र ऐसे दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 500 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

रोहित के नाम वनडे में सर्वाधिक छक्के (381) और टी-20 प्रारूप में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के (205) लगाने का रिकॉर्ड है।

भारतीय खिलाड़ियों में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित तीसरे स्थान (88 छक्के) पर हैं।

ADVERTISEMENT