
IPL 2025 के दौरान ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत 22 मार्च को हो जाएगी। मुंबई इंडियंस (MI) की टीम 23 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर MI की जर्सी में नजर आएंगे।
वह इस टीम को अपनी बल्लेबाजी से सफलता दिलाने का प्रयास करेंगे।
रोहित आगामी सीजन के दौरान कुछ रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं, उन पर एक नजर डालते हैं।
रोहित
लीग में दूसरे सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बनने के करीब हैं रोहित
रोहित IPL में 6,000 से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ 4 खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में 257 मैचों में 29.72 की औसत से 6,628 रन बनाए हैं।
विराट कोहली (8,004) और शिखर धवन (6,769) के बाद वे तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
आगामी संस्करण में रोहित के पास धवन को पीछे छोड़ने का मौका है, क्योंकि धवन लीग से संन्यास ले चुके हैं।
छक्के
300 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं रोहित
रोहित हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में अच्छी बल्लेबाजी की थी। उनसे उम्मीद है कि वे टूर्नामेंट में भी MI को इसी तरह की शुरुआत देंगे।
ऐसा करके रोहित IPL में 300 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन सकते हैं।
क्रिस गेल अब तक यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। रोहित के नाम 280 छक्के हैं जबकि गेल के नाम 357 छक्के हैं।
रिकॉर्ड
12,000 टी-20 रन पूरे कर सकते हैं रोहित
रोहित टी-20 क्रिकेट में 12,000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बनने के भी बेहद करीब हैं।
अब तक उन्होंने 448 टी-20 मैचों में 30.88 की औसत से 11,830 रन बनाए हैं। इस बीच उनके नाम 8 शतक और 78 अर्धशतक शामिल हैं। भारतीयों बल्लेबाजों में रोहित से ज्यादा रन सिर्फ कोहली (12,886) के हैं।
इसके साथ-साथ रोहित टी-20 क्रिकेट में 450 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे।
रिकॉर्ड्स
ये रिकॉर्ड्स भी बना सकते हैं रोहित
रोहित ने 109 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 शतक और 43 अर्धशतक लगाए हैं। वह लीग में 50+ स्कोर के मामले में फिलहाल चौथे स्थान पर है।
उनसे आगे इस सूची में डेविड वार्नर (66), कोहली (63) और धवन (53) से पीछे हैं। वह इस मामले में धवन को पीछे छोड़ सकते हैं।
रोहित ने कुल 6 IPL (MI से 5 और डेक्कन चार्जर्स से 1) खिताब जीते हैं। वह 7 खिताब वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।