NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड: रांची टेस्ट में ये 5 बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं रोहित शर्मा 
    अगली खबर
    भारत बनाम इंग्लैंड: रांची टेस्ट में ये 5 बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं रोहित शर्मा 
    रोहित शर्मा अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत बनाम इंग्लैंड: रांची टेस्ट में ये 5 बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं रोहित शर्मा 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 20, 2024
    04:10 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। अब चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।

    रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

    कप्तान रोहित अपने शानदार फॉर्म में लौट आए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि चौथे टेस्ट में वह कौन सी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

    रन

    4,000 टेस्ट रन पूरे कर सकते हैं रोहित 

    रोहित ने तीसरे टेस्ट में 131 रन की पारी खेली थी। वह टेस्ट क्रिकेट में 4,000 रन पूरे करने से सिर्फ 23 रन दूर हैं। वह अगर ये रन बना लेते हैं तो वह ऐसा करने वाले 17वें भारतीय होंगे।

    उन्होंने अब तक 57 टेस्ट मैच खेले हैं और 45.19 की औसत से 3,977 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं।

    घरेलू सरजमीं पर रोहित ने 62.27 की औसत से 2,242 रन बनाए हैं।

    टेस्ट

    इंग्लैंड के खिलाफ 1,000 रन पूरे कर सकते हैं रोहित 

    रोहित इंग्लैंड के खिलाफ 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले 16वें भारतीय भी बन सकते हैं। फिलहाल उनके नाम 12 टेस्ट मैच में 47 की औसत से 987 रन है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 3 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए हैं।

    इस अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने किसी भी अन्य देश के खिलाफ 800 टेस्ट रन भी नहीं बनाए हैं।

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ रोहित ने 11 मैच में 738 रन बनाए हैं।

    एशिया

    एशिया में 2,500 टेस्ट रन

    रोहित एशिया में 2,500 टेस्ट रन पूरे करने वाले 16वें भारतीय बनने से सिर्फ 50 रन दूर हैं। अभी इस खिलाड़ी ने एशिया में 31 मैचों में 56.97 की औसत से 2,450 रन बनाए हैं।

    भारतीय बल्लेबाजों में केवल वीरेंद्र सहवाग (57.39) का औसत एशिया में रोहित से बेहतर है और उन्होंने इतने ही टेस्ट रन बनाए हैं।

    रोहित के 11 टेस्ट शतकों में से 9 एशिया में आए हैं।

    प्रथम श्रेणी

    प्रथम श्रेणी क्रिेकेट में पूरे कर सकते हैं 9,000 रन 

    भारतीय कप्तान प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 9,000 रन भी पूरे कर सकते हैं। अब तक 36 वर्षीय खिलाड़ी के नाम इस प्रारूप में 118 मैच में 52.72 की औसत से 8,963 रन है। इस दौरान उन्होंने 28 शतक और 36 अर्द्धशतक लगाए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 309 रन रहा है। रोहित ने जुलाई 2006 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था।

    इसके 7 साल बाद नवंबर 2013 में उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।

    छक्का

    अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 600 छक्के 

    रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 593 छक्के लगाए हैं। अगर वह राजकोट टेस्ट में 7 छक्के और लगा देते हैं तो 600 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

    अभी उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी-20 में क्रमशः 80, 323 और 190 छक्के लगाए हैं।

    वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (553) और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (476) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 से ज्यादा छक्के लगाने वाले अन्य बल्लेबाज हैं।

    राजकोट में रोहित ने 3 छक्के लगाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    रोहित शर्मा

    IPL से लगभग 200 करोड़ रुपये कमा चुके हैं रोहित शर्मा, जानिए कब कितनी रकम मिली इंडियन प्रीमियर लीग
    विश्व कप 2023: फाइनल में हार पर बोले रोहित शर्मा, बताया- कैसे सदमे से बाहर निकले वनडे विश्व कप 2023
    IPL 2024: नीलामी में MI ने 8 खिलाड़ियों को खरीदा, जानिए कैसी है अब पूरी टीम  मुंबई इंडियंस
    वनडे क्रिकेट: साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 भारतीय बल्लेबाज  भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट: राजकोट क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    बने स्टोक्स ने बल्लेबाजों से की बुमराह से निपटने का तरीका इजाद करने की अपील इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को मौका इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    न्यूजीलैंड को जीत के लिए अब 227 रन की जरूरत, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    सरफराज खान को डेब्यू कैप मिलते ही भावुक हुए पिता, छलक आए आंखों से आंसू भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक खिलाड़ियों ने खेले 100 टेस्ट मैच, जानिए अन्य देशों के आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा तीसरा टेस्ट शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स  रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    तीसरा टेस्ट: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत, ऐसा रहा दूसरा दिन  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन तीसरे टेस्ट में आगे नहीं खेलेंगे, बीच से ही हटे रविचंद्रन अश्विन
    न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन लगभग 1 साल रहेंगे क्रिकेट से दूर, पीठ की चोट बनी समस्या काइल जैमीसन
    तीसरा टेस्ट: इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 319 रन, मोहम्मद सिराज ने चटकाए 4 विकेट भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025