NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 क्रिकेट: रोहित शर्मा 250 मैच जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    टी-20 क्रिकेट: रोहित शर्मा 250 मैच जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े 
    रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड (तस्वीर: एक्स/ @BCCI)

    टी-20 क्रिकेट: रोहित शर्मा 250 मैच जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    संपादन भारत शर्मा
    Jan 18, 2024
    01:27 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में दोहरे सुपर ओवर के जरिए रोमांचक जीत मिली।

    इस जीत के साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    वह टी-20 क्रिकेट इतिहास में 250 मैच जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, मैच टाई होने के कारण वह भारतीय कप्तान के तौर पर सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाने से चूक गए।

    आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

    आंकड़े

    टी-20 क्रिकेट में रोहित की जीत के आंकड़े

    रोहित ने टी-20 क्रिकेट में अब तक 426 मैच खेले हैं और इनमें से 250 में उन्हें जीत मिली है।

    उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कुल 151 मैच खेले हैं और इनमें से उन्होंने 101 में जीत हासिल की है।

    वह 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी हैं। इस मामले में इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वाट (111) पहली खिलाड़ी हैं।

    इसी तरह उन्होंने 149 जीत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और घरेलू टी-20 क्रिकेट में हासिल की है।

    नजर

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित की कप्तानी के आंकड़ों पर नजर

    रोहित ने अपने करियर में अब तक 53 मैच में कप्तानी करते हुए 41 में जीत दर्ज की है और 12 में हार झेली है।

    इसी तरह महेंद्र सिंह धोनी ने 72 में से 42 जीते हैं। उनका 1 मैच टाई हुआ था, जो बॉलआउट में जीता गया था। ऐसे में वह सीधे मैच जीत में नहीं आता है।

    इसी तरह रोहित की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच भी टाई होने के कारण सीधे जीत में नहीं आया।

    रन

    रोहित बतौर कप्तान सर्वाधिक टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बने 

    रोहित ने तीसरे टी-20 में अपनी शतकीय पारी के दौरान जैसे ही 44वें रन पर पहुंचे। उन्होंने कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 1,648 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

    कोहली ने 50 टी-20 में भारत का नेतृत्व करते हुए 47.57 की औसत से 1,570 रन बनाए हैं, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित इस मामले में आरोन फिंच, बाबर आजम और केन विलियमसन से पीछे हैं।

    पारी 

    ऐसी रही रोहित की पारी?

    रोहित ने मैच में 69 गेंद का सामना करते हुए 121 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और 8 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 175.36 की रही।

    उन्होंने रिंकू सिंह (69) के साथ 190 रन की साझेदारी निभाई। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भी भारतीय जोड़ी की सबसे बड़ी साझेदारी है।

    रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

    जानकारी

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसी रही है रोहित की बल्लेबाजी

    रोहित ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक खेले 151 मैच की 143 पारियों में 31.29 की औसत और 139.92 की स्ट्राइक रेट से 3,974 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 5 शतक और 29 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 121 रन है।

    बल्लेबाजी

    टी-20 क्रिकेट में रोहित की बल्लेबाजी के आंकड़े

    रोहित का टी-20 करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 426 टी-20 मैचों में 30.73 की औसत और 132.80 की स्ट्राइक रेट से 11,156 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 7 शतक और 74 अर्धशतक निकले हैं। वह 50 बार नाबाद भी रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 121 रन रहा है।

    उन्होंने इस प्रारूप में 487 छक्के भी जड़े हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। उनके बल्ले से 1,000 चौके भी निकले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम अफगानिस्तान: शिवम दुबे ने जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    महेंद्र सिंह धोनी ने मनायाअपने प्रशंसक का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल महेंद्र सिंह धोनी
    रोहित शर्मा 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े रोहित शर्मा
    रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 बार हुए हैं रन आउट, शीर्ष पर हैं राहुल द्रविड अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा

    विराट कोहली और रोहित शर्मा के विकिपीडिया पेज को अक्टूबर-नवंबर के दौरान सर्वाधिक बार देखा गया विराट कोहली
    ग्लेन मैक्सवेल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक टीम के खिलाफ तीसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा का दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप में कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा? जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 सीरीज: फिन एलन ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान ने विदेश में पूरे किए 1,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन, जानिए आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट: हारिस रऊफ पाकिस्तान के तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: फखर जमान ने 23 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, पूरे किए 6,000 टी-20 रन फखर जमान

    क्रिकेट समाचार

    दूसरा टी-20: भारत ने अफगानिस्तान के विरुद्ध टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: वेस्टइंडीज के खिलाफ क्यों खतरनाक साबित हो सकते हैं पैट कमिंस?  पैट कमिंस
    रोहित शर्मा 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े रोहित शर्मा
    दूसरा टी-20: अफगानिस्तान ने भारत को दिया 173 रन का लक्ष्य, अर्शदीप ने झटके 3 विकेट भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025