Page Loader
तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड (फोटो: ट्विटर/@BCCI)

तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने रोहित शर्मा

Feb 10, 2023
01:10 pm

क्या है खबर?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में शतक लगाया है। टेस्ट में यह रोहित का कप्तान के तौर पर पहला शतक है। इसके साथ ही वह तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने हैं। कुल मिलाकर रोहित ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे कप्तान बने हैं। उनसे पहले तिलकरत्ने दिलशान, फाफ डु प्लेसिस और बाबर आजम ऐसा कर चुके हैं।

रिकॉर्ड

छक्कों के मामले में रोहित ने बनाया है ये रिकॉर्ड

रोहित ने अपनी इस पारी में दो छक्के लगाए हैं और पहला छक्का लगाते ही उन्होंने भारत में 250 छक्के पूरे किए थे। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। कुल मिलाकर वह घरेलू मैदानों पर 250 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 434 मैचों में 521* छक्के लगाए हैं। उनसे अधिक छक्के केवल क्रिस गेल (553) ने ही लगाए हैं।