NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
    अगली खबर
    रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
    रोहित शर्मा ने रचा इतिहास (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

    लेखन रजत गुप्ता
    संपादन भारत शर्मा
    Nov 15, 2023
    03:29 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए।

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 छक्के लगाते ही रोहित विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के (50) लगाने वाले बल्लेबाज बने।

    रोहित ने 27वें वनडे की 27वीं पारी में इस उपलब्धि हो हासिल किया। इसके साथ ही रोहित ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

    आंकड़े

    विश्व कप में सर्वाधिक छक्के

    विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो क्रिस गेल ने 35 मैच की 34 पारियों में 49 छक्के लगाए थे।

    उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 25 मैच में 43, एबी डिविलियर्स ने 23 मैच में 37 और डेविड वार्नर ने 27 मैच में 37 छक्के जड़े।

    रिकी पोंटिंग ने 46 मैच में 31 छक्के, डेविड मिलर ने 23 मैच में 30 और ब्रेंडन मैकुलम ने 34 मैच में 29 छक्के जड़े।

    उपलब्धि

    एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के भी रोहित के नाम 

    रोहित के अब साल 2023 में वनडे क्रिकेट में 63 छक्के पूरे हो गए हैं। यह एक कैलेंडर वर्ष में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं।

    उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी। उस दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा था, जिन्होंने साल 2015 में 58 छक्कों लगाए थे।

    रोहित 319 छक्कों के साथ क्रिस गेल (331) और शाहिद अफरीदी (351) के बाद तीसरे स्थान पर है।

    प्रदर्शन

    वनडे में रोहित का प्रदर्शन

    आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 23 जून, 2007 को अपने वनडे करियर की शुरूआत करने वाले रोहित ने अब तक 260 वनडे खेले हैं।

    इस दौरान 252 पारियों में उन्होंने 49.14की औसत और 91.63 की स्ट्राइक रेट से 10,615 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 55 अर्धशतक के साथ ही 31 शतक भी लगाए हैं।

    इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 264 रन है। वह वनडे में 3 दोहरे शतक भी लगा चुके हैं।

    जानकारी

    रोहित ने मौजूदा विश्व कप में लगाए 28 छक्के

    रोहित विश्व कप के एक संस्करण मे में सबसे ज्यादा छक्के (28) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर गेल (26), तीसरे पर इयोन मोर्गन (22) और ग्लेन मैक्सवेल (22), चौथे पर एबी डिविलियर्स (21) और क्विंटन डिकॉक (21) हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    रोहित शर्मा
    क्रिस गेल
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    वनडे विश्व कप 2023

    विराट कोहली एक विश्व कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले सक्रिय बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम नीदरलैंड: श्रेयस अय्यर ने जमाया वनडे विश्व कप में अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े  श्रेयस अय्यर
    वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने केएल राहुल केएल राहुल
    विश्वकप 2023: भारत ने नीदरलैंड को दिया 411 रनों का लक्ष्य, 5 बल्लेबाजों के 50+ स्कोर  भारतीय क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा

    ICC रैंकिंग: रोहित शर्मा को पछाड़कर फिर आगे निकले विराट कोहली, गिल नंबर-1 की ओर अग्रसर  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    रोहित शर्मा वनडे विश्व कप में इस मामले में रन बनाने में हैं अव्वल, जानिए आंकड़े एबी डिविलियर्स
    विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगा भारत, इन खिलाड़ियों को मिलेगा आराम वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सर्वाधिक बार हुए हैं बिना खाता खोले आउट, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023

    क्रिस गेल

    वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका: टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, गेल और एडवर्ड्स की वापसी टी-20 क्रिकेट
    क्रिस गेल ने IPL में लगाया है सबसे तेज शतक, जानिए उनके शानदार रिकार्ड्स ​ इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार

    वनडे क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: मिचेल मार्श ने जमाया इस विश्व कप में अपना दूसरा शतक, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर, स्टोक्स-रूट की उम्दा पारियां  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराया, दर्ज की लगातार 7वीं जीत क्रिकेट समाचार
    वनडे विश्व कप 2023: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए प्रदर्शन के लिहाज से कैसा रहा टूर्नामेंट?  वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025