Page Loader
रोहित शर्मा बने वनडे में तीसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, सनथ जयसूर्या को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड (फोटो: ट्विटर/@BCCI)

रोहित शर्मा बने वनडे में तीसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, सनथ जयसूर्या को छोड़ा पीछे

Jan 24, 2023
03:30 pm

क्या है खबर?

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में चौथा छक्का लगाते हुए रोहित वनडे में तीसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। रोहित ने वनडे में 241 मैचों में की 234 पारियों में 273 छक्के लगा दिए हैं और उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई ओपनर सनथ जयसूर्या (270) को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने अपनी शतकीय पारी में 6 छक्के जड़े।

रिकॉर्ड

सबसे तेज 250 वनडे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित

रोहित ने 224वीं पारी में वनडे में अपने 250 छक्के पूरे किए थे और सबसे तेज ऐसा करने वाले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने शाहिद अफरीदी (259 पारी) के रिकॉर्ड को तोड़ा था। रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सर्वाधिक 519 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के क्रिस गेल (553) ने लगाए हैं। गेल ने 551 पारियां खेली हैं तो वहीं रोहित 451वीं पारी खेल रहे हैं।