NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित कर सकते हैं बड़ा कारनामा, दिग्गज खिलाड़ियों में होंगे शुमार 
    अगली खबर
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित कर सकते हैं बड़ा कारनामा, दिग्गज खिलाड़ियों में होंगे शुमार 
    रोहित शर्मा पहला वनडे मुकाबला नहीं खेलेंगे

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित कर सकते हैं बड़ा कारनामा, दिग्गज खिलाड़ियों में होंगे शुमार 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 16, 2023
    03:30 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने के करीब हैं। वह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में यह कारनामा कर सकते हैं।

    17 मार्च से शुरू हो रही सीरीज का पहला मुकाबला वह नहीं खेलेंगे, लेकिन दूसरे मैच में वह टीम से जुड़ जाएंगे।

    वह 10,000 रन बनाने से 218 रन दूर हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका बल्ला भी खूब चलता है।

    आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    रिकॉर्ड

    10,000 रन बनाने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे रोहित 

    रोहित भारत के लिए वनडे में 10,000 रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी बन सकते हैं। विश्व क्रिकेट में 15 खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया है।

    भारत के लिए रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर (18,426), विराट कोहली (12,809), सौरव गांगुली (11,363), राहुल द्रविड़ (10,889) और महेंन्द्र सिंह धोनी (10,773) यह कारनामा कर चुके हैं।

    कोहली सक्रिय खिलाड़ियों में एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने भारतीय कप्तान से ज्यादा रन बनाए हैं। बांग्लादेश के तमीम इकबाल (8,143) उनसे इस मामले में पीछे हैं।

    वनडे क्रिकेट

    वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

    रोहित ने भारत के लिए 241 वनडे मैच खेले हैं और 48.91 की औसत से 9,782 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं।

    इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में वह 3 दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है। उन्होंने 89.89 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

    वनडे क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 273 छक्के और 896 चौके लगाए हैं। वह 34 बार वनडे मुकाबलों में नॉटआउट रहे हैं।

    प्रदर्शन 

    भारतीय सरजमीं पर कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

    रोहित ने भारतीय सरजमीं पर 77 वनडे खेले हैं और 59.17 की औसत से 4,024 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 99.82 का रहा है।

    भारत में रोहित 403 चौके और 133 छक्के लगा चुके हैं और 4,031 गेंदों का सामना किया है।

    कप्तानी करते हुए रोहित ने 24 वनडे में 1,120 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 58.94 का रहा है। उनका स्ट्राइक रेट 103.13 का रहा है।

    ऑस्ट्रेलिया 

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

    रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 40 वनडे मुकाबले खेले हैं और 61.33 की शानदार औसत से 2,208 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 209 रन है।

    रोहित का स्ट्राइक रेट 93.87 का रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। वह 2 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं।

    भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 178 चौके और 76 छक्के लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 2,352 गेंदों का सामना किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    ट्यूबलेस या ट्यूब वाले टायर में से कौनसा है बेहतर? जानिए फायदे और नुकसान  कार
    WTC 2023-25 चक्र में दक्षिण अफ्रीका के लिए 150+ रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    #NewsBytesExplainer: भारत के लिए G-7 कितना अहम है और क्यों खास होगी प्रधानमंत्री की भागीदारी? G-7 शिखर सम्मेलन
    'हाउसफुल 5' के बाद इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस के 'खिलाड़ी' बनेंगे अक्षय कुमार अक्षय कुमार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    रवि शास्त्री ने भारतीय टीम की रणनीति पर उठाए सवाल, नई बॉल लेने पर साधा निशाना रवि शास्त्री
    हेडन ने विराट को क्यों बताया रोहित से बेहतर कप्तान? जानिए तुलनात्मक आंकडे  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रोहित और पुजारा अपने नाम कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धियां, जानिए आंकड़े बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: शुभमन गिल ने जमाया टेस्ट करियर का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा ने पूरे किए भारत में 250 अंतरराष्ट्रीय छक्के, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्क वॉ बोले- रोहित जैसे अलग ही पिच पर खेल रहे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट: रोहित शर्मा ने जड़ा टेस्ट करियर का नौवां शतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने रोहित शर्मा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस चौथे टेस्ट से भी हुए बाहर, स्मिथ करेंगे कप्तानी  स्टीव स्मिथ
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: झे रिचर्डसन वनडे सीरीज से बाहर, IPL खेलना भी संदिग्ध  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    रिकी पोंटिंग ने कोहली को बताया चैंपियन खिलाड़ी, बोले- वह जल्द वापसी करेंगे भारतीय क्रिकेट टीम
    स्टीव स्मिथ बनाम पैट कमिंस: जानिए कैसा रहा है कप्तान के तौर पर दोनों का प्रदर्शन स्टीव स्मिथ

    क्रिकेट समाचार

    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराया, विलियमसन ने जड़ा शतक  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम WTC फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: चौथा टेस्ट ड्रॉ पर हुआ समाप्त, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज  भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी के लिए इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने जीता पुरस्कार  हैरी ब्रूक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025