NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025 में ऋषभ पंत नहीं होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान- रिपोर्ट 
    अगली खबर
    IPL 2025 में ऋषभ पंत नहीं होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान- रिपोर्ट 
    पंत की जगह अक्षर पटेल हो सकते हैं कप्तान (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025 में ऋषभ पंत नहीं होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान- रिपोर्ट 

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 17, 2024
    09:42 am

    क्या है खबर?

    हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत के सोशल मीडिया पोस्ट ने हलचल पैदा कर दी थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए पूछा था कि अगर वह नीलामी में जाते हैं, तो उनकी कितनी बोली लगेगी?

    इस बीच खबर है कि IPL 2025 से पहले DC का टीम प्रबंधन अब पंत की जगह पर किसी और को कप्तान के रूप में चुनने की योजना बना रहा है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट 

    पंत की जगह अक्षर पटेल हो सकते हैं कप्तान 

    ऐसी खबरें हैं कि टीम के प्रमुख ऑलराउंडर अक्षर पटेल को नया कप्तान बनाया जा सकता है।

    टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक सूत्र के हवाले से लिखा, "दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक नए कप्तान की तलाश कर रही है। ऐसी संभावना है कि भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल नए कप्तान की भूमिका निभा सकते हैं, या फ्रैंचाइजी IPL की नीलामी में किसी ऐसे व्यक्ति पर नजर रख सकती है जो कप्तानी के लिए उपयुक्त हो।"

    रिपोर्ट 

    पंत को रिटेन करेगी DC की टीम 

    खबरों के मुताबिक, पंत का फ्रैंचाइजी के शीर्ष रिटेंशन के तौर पर चुना जाना तय है। हालांकि, फ्रैंचाइजी का मानना है कि वह कप्तानी के दबाव के बिना खेलेंगे तो यह टीम के हित में होगा।

    बता दें कि DC की टीम IPL 2024 में प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी।

    पंत के नेतृत्व में DC कुल 14 अंको के साथ लीग स्टेज में छठे स्थान पर रही थी।

    करियर 

    IPL 2024 में बल्ले से अच्छा रहा था पंत का प्रदर्शन

    IPL 2024 में पंत ने शानदार वापसी करते हुए 13 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए 446 रन बनाए थे। उनकी औसत 40.55 की रही थी। उन्होंने 155.40 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले थे।

    उन्होंने अपने IPL करियर में अब तक 111 मैचों में 35.31 की औसत और 148.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,284 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 18 अर्धशतक लगाए थे।

    प्रदर्शन 

    IPL 2024 में कैसा था DC का प्रदर्शन? 

    IPL 2024 में DC ने 7 मैच जीते और इतने में ही शिकस्त झेली थी।

    DC का नेट रन रेट खराब (-0.377) रहा, जिसका खामियाजा उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होकर चुकाना पड़ा था।

    दिलचस्प रूप से DC की टीम इस लीग इतिहास में कोई खिताब नहीं जीत पाई है।

    उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 और 2020 में आया था, जब टीम उपविजेता रही थी। इसके अलावा DC की टीम 2 बार सेमीफाइनल में भी पहुंची है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत
    अक्षर पटेल
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' ने लगाई छलांग, 'केसरी वीर' की 2 दिन में हालत खराब राजकुमार राव
    कई राज्यों में बारिश-अंधड़ से बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में सड़कें बनी नदियां  मानसून
    4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान, 19 जून को होगा मतदान गुजरात
    क्या होते हैं ब्लैक, वॉर्म और व्हाइट होल, ये कैसे हैं एक दूसरे से अलग? ब्लैक होल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL के फाइनल मैचों में ये हैं पावरप्ले ओवर्स के सर्वोच्च स्कोर IPL 2024
    न्यूजबाइट्स ने चुनी IPL 2024 की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह  टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: ये रहे सीजन के असफल गेंदबाज, प्रदर्शन से टीम को किया निराश  IPL 2024
    IPL 2024 में लगे सर्वाधिक शतक और 200+ स्कोर, जानिए अन्य दिलचस्प रिकॉर्ड्स IPL 2024

    ऋषभ पंत

    ऋषभ पंत IPL 2024 में वापसी के लिए तैयार, दिल्ली कैपिटल्स की करेंगे कप्तानी- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत का IPL में खेलना मुश्किल, दिल्ली कैपिटल्स ने नहीं बनाया टीम का हिस्सा- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    मोहम्मद शमी टी-20 विश्व कप में नहीं खेलेंगे, BCCI सचिव ने बताया कब होगी वापसी मोहम्मद शमी
    BCCI ने ऋषभ पंत को IPL 2024 के लिए फिट घोषित किया, मोहम्मद शमी हुए बाहर इंडियन प्रीमियर लीग

    अक्षर पटेल

    अक्षर पटेल की बल्लेबाजी सुधारने में रहा है रिकी पोंटिंग का अहम योगदान- मोहम्मद कैफ  रिकी पोंटिंग
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: अक्षर पटेल का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रहा है शानदार रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    अक्षर पटेल को 286 गेंद बाद मिला विकेट, दो विकेटों के बीच उनका सबसे लंबा इंतजार टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: अक्षर पटेल ने लगाया वर्तमान सीरीज में तीसरा अर्धशतक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम बांग्लादेश: तीसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश, तीसरा टी-20: जानिए राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC 2023-25: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान, जानिए अंक तालिका  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025