Page Loader
दुर्घटना में बचने के बाद ऋषभ पंत ने बदला अपना इंस्टाग्राम बायो, शेयर की नई जन्मतिथि
ऋषभ पंत की असली जन्मतिथि 4 अक्टूबर, 1997 है (तस्वीर: ट्विटर/@RishabhPant17)

दुर्घटना में बचने के बाद ऋषभ पंत ने बदला अपना इंस्टाग्राम बायो, शेयर की नई जन्मतिथि

Jun 28, 2023
09:06 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में तेजी से रिकवर हो रहे हैं। पिछले साल के अंत में वह एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भारत में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले उन्होंने अपना इंस्टाग्राम बायो बदल दिया है। उन्होंने अपनी दूसरी जन्मतिथि 5 जनवरी, 2023 लिखी है। पंत ने दुर्घटना में बचने को लेकर इस दूसरी जन्मतिथि को शेयर किया है।

प्रदर्शन

पंत ने चोट के चलते मिस किए कई टूर्नामेंट

पंत की असली जन्मतिथि 4 अक्टूबर, 1997 है। उन्होंने 1 फरवरी, 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ बेंग्लुरु में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वह इस साल चोटिल होने के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल समेत कई अहम टूर्नामेंट मिस कर चुके हैं। पंत ने 33 टेस्ट में अब तक 2,271 रन बनाए हैं। 30 वनडे में उन्होंने 865 रन और 66 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 987 रन बनाए हैं।

ट्विटर पोस्ट

पंत की इंस्टाग्राम बायो