ऋषभ पंत को कार दुर्घटना में कितनी चोट आई है?
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत एक भयंकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती पंत का इलाज लगातार जारी है और फिलहाल वह देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।
PTI के मुताबिक, पंत के घुटने में चोट लगी है जिसकी गंभीरता MRI के बाद पता चलेगी। उनके माथे पर भी चोट आई है। कार से निकलने की कोशिश में उनकी पीठ पर भी काफी चोट लगी है, जिसकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।
दुर्घटना का कारण
नींद आने के कारण टकराई पंत की कार
पंत दिल्ली से रुड़की स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना का कारण नींद आने को बताया गया है। कार में पंत अकेले सवार थे। कार में आग लगने के बाद पंत ने शीशे को तोड़ते हुए खुद को बाहर निकाला।
BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने पंत के परिवार और उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स से बात की है और मामले पर करीबी निगाह बनाए हुए हैं।