Page Loader
ऋषभ पंत सर्जरी के बाद पहली बार पैरों पर खड़े हुए, तेजी से हो रहा सुधार
ऋषभ पंत की सेहत में हो रहा तेजी से सुधार (फोटो: इंस्टाग्राम/@rishabpant)

ऋषभ पंत सर्जरी के बाद पहली बार पैरों पर खड़े हुए, तेजी से हो रहा सुधार

Jan 13, 2023
05:14 pm

क्या है खबर?

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। सर्जरी के बाद पंत पहली बार अपने पैरों पर खड़े हुए हैं। पंत बहुत देर तक खड़े नहीं रह सके, लेकिन उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स इसे अच्छा संकेत बता रहे हैं। पंत को मैदान पर वापसी करने के लिए 4-6 महीनों का समय लगने वाला है। अगले एक हफ्ते तक वह अस्पताल में ही रहेंगे और इसके बाद उन्हें छुट्टी दी जाएगी।

अपडेट

IPL से बाहर हो चुके हैं पंत

पंत फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। सौरव गांगुली पहले ही बता चुके हैं कि पंत IPL के आगामी सीजन में नहीं खेल पाएंगे। अब यह देखना होगा कि क्या वह साल के अंत में होने वाले क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं। पंत की गैरमौजूदगी में वनडे टीम में केएल राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं।