Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021 में ये रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं सुरेश रैना
  • खेलकूद

    IPL 2021 में ये रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं सुरेश रैना

    अंकित पसबोला
    लेखन
    अंकित पसबोला
    Mail
    अंतिम अपडेट Mar 05, 2021, 09:20 pm
    IPL 2021 में ये रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं सुरेश रैना
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सुरेश रैना सबसे सफलतम बल्लेबाजों में शूमार रहे हैं। वह लीग इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्हें 'मिस्टर IPL' के नाम से भी जाना जाता है।

    UAE में खेले गए पिछले IPL सीजन में रैना व्यक्तिगत कारणों से नहीं खेले थे।

    वह आगामी सीजन में कुछ बड़े रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। आइए उन पर एक नजर डालते हैं।

  • इस खबर में
    शानदार रहा है IPL करियर चौके और छक्के में ये मुकाम हासिल कर सकते हैं रैना IPL में 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे रैना 5,500 रनों का आंकड़ा छू लेंगे रैना
  • IPL करियर

    शानदार रहा है IPL करियर

  • सुरेश रैना IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजी की धुरी रहे हैं। वह इस समय लीग के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 193 मैचों में 33.34 की औसत से 5,368 रन बनाए हैं।

    रैना IPL में 5,000 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।

    इसके अलावा लीग में सबसे पहले 100 छक्के भी उन्होंने ही लगाए थे। वह CSK की टीम से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

  • उपलब्धि

    चौके और छक्के में ये मुकाम हासिल कर सकते हैं रैना

  • लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में रैना आक्रामक खिलाड़ी हैं और काफी दर्शनीय स्ट्रोक लगाते रहे हैं।

    ​बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने अब तक IPL में 493 चौके लगाए हैं। वह सात चौके और लगाते ही 500 के आंकड़े को छू लेंगे और ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

    ​दूसरी तरफ उन्होंने अब तक 194 छक्के लगाए हैं और 200 छक्के लगाने वाले सिर्फ छठवें बल्लेबाज बन सकते हैं।

  • IPL 2021

    IPL में 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे रैना

    IPL में 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे रैना
  • लीग के इतिहास में रैना सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। वह निरंतर खेलने वाले खिलाड़ी रहे हैं।

    उन्होंने अब तक कुल 193 मैच खेले हैं।

    वह आगामी सीजन में सात मैच और खेलते ही 200 मैच खेलने वाले IPL के सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन सकते हैं।

    बता दें उनसे ज्यादा मैच सिर्फ महेन्द्र सिंह धोनी (204), रोहित शर्मा (200) और दिनेश कार्तिक (196) ने ही खेले हैं।

  • कीर्तिमान

    5,500 रनों का आंकड़ा छू लेंगे रैना

  • रैना ने अब तक 5,368 रन बनाए हैं। वह 132 रन और बनाते ही 5500 रनों का आंकड़ा छूने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले विराट कोहली (5,878) ऐसा कर चुके हैं।

    रैना ने अपने IPL करियर में 38 अर्धशतक लगाए हैं। उनसे आगे इस सूची में डेविड वॉर्नर (48), शिखर धवन (41), रोहित शर्मा (39), विराट कोहली (39) हैं।

    ऐसे में IPL 2021 में रैना इस सूची में सुधार कर सकते हैं।

  • इंडियन प्रीमियर लीग
  • क्रिकेट समाचार
  • सुरेश रैना
  • क्रिकेट रिकॉर्ड्स
  •  
ताज़ा खबरें
  • इंदौर: सही तरह से मास्क नहीं पहनने पर पुलिसकर्मियों ने ऑटो चालक को बेहरमी से पीटा
    इंदौर: सही तरह से मास्क नहीं पहनने पर पुलिसकर्मियों ने ऑटो चालक को बेहरमी से पीटा
    देश
  • कोरोना वायरस: अब कार्यस्थलों पर लगाई जाएगी वैक्सीन, केंद्र ने राज्यों को तैयारी के लिए कहा
    कोरोना वायरस: अब कार्यस्थलों पर लगाई जाएगी वैक्सीन, केंद्र ने राज्यों को तैयारी के लिए कहा
    देश
  • करण जौहर की अगली फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका निभा सकते हैं कार्तिक आर्यन
    करण जौहर की अगली फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका निभा सकते हैं कार्तिक आर्यन
    मनोरंजन
  • सचिन वाजे ने NIA को लिखा पत्र, अनिल देशमुख पर लगाया दो करोड़ मांगने का आरोप
    सचिन वाजे ने NIA को लिखा पत्र, अनिल देशमुख पर लगाया दो करोड़ मांगने का आरोप
    देश
  • IPL 2021: इस सीजन में ये बल्लेबाज हासिल कर सकते हैं ऑरेंज कैप
    IPL 2021: इस सीजन में ये बल्लेबाज हासिल कर सकते हैं ऑरेंज कैप
    खेलकूद
चर्चित विषय
क्रिकेट समाचार फुटबॉल समाचार भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट आईपीएल समाचार विल पुकोव्स्की भारत बनाम इंग्लैंड 2021 IPL 2021 IPL नीलामी 2021
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021