Page Loader
ओडिशा में हुए रेल हादसे पर भारतीय खिलाड़ियों ने जताया दुख, जानिए किसने क्या कहा
विराट कोहली ने रेल हादसे पर अपना दुख जाहिर किया (तस्वीर: ट्विटर/@imVkohli)

ओडिशा में हुए रेल हादसे पर भारतीय खिलाड़ियों ने जताया दुख, जानिए किसने क्या कहा

Jun 03, 2023
05:50 pm

क्या है खबर?

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को भीषण रेल हादसा हुआ, जिसमें 250 से अधिक लोगों की अब तक जान जा चुकी है। इसके साथ-साथ 900 से अधिक लोग इस दर्दनाक हादसे में घायल हुए हैं। इस दुर्घटना से पूरा देश आहत में है और खेल जगत भी इससे अछूता नहीं रहा है। इस बीच कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने हादसे पर दुख जताते हुए प्रतिक्रियाएं दी है। आइए जानते हैं कि किस खिलाड़ी ने क्या कहा है।

गंभीर 

राष्ट्र पीड़ितों के साथ खड़ा है- गंभीर 

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और वर्तमान में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के सांसद गौतम गंभीर ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के स्वास्थ्य की कामना भी की। उन्होंने इस दुर्घटना के बाद आज (शनिवार) ट्वीट करते हुए लिखा, 'ओडिशा में जनहानि से स्तब्ध हूं। ईश्वर पीड़ित परिवारों को शक्ति दे। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। देश आपके साथ खड़ा है।'

ओझा और धवन 

प्रज्ञान ओझा और शिखर धवन ने भी जाहिर किया अपना दुख 

इस हादसे पर पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने ट्वीट किया, 'ओडिशा में दर्दनाक ट्रेन हादसे से गहरा दुख हुआ। इस दुखद समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।' शिखर धवन ने अपना दुख जाहिर करते हुए लिखा, 'ओडिशा में हुए दर्दनाक रेल हादसे से प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मेरी प्रार्थना शोक संतप्त परिवारों के साथ है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'

रैना 

दर्दनाक ट्रेन हादसे से गहरा दुख हुआ- सुरेश रैना 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान कॉमेंटेटर सुरेश रैना ने पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने ट्विट करते हुए कहा, 'ओडिशा में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे से गहरा दुख हुआ है। मैं दिल से पीड़ितों और उनके परिवारों के साथहूं, जो अकल्पनीय दर्द और नुकसान सह रहे हैं। इस कठिन समय के दौरान मैं प्रार्थना कर रहा हूं। घायलों को शक्ति मिले और वे जल्दी स्वस्थ हों सके।'

कोहली 

घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं- विराट कोहली 

इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे चक्र के फाइनल की तैयारियों में व्यस्त विराट कोहली ने भी इस रेल हादसे पर अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा, 'ओडिशा में दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं।'

नीरज और सानिया 

नीरज चोपड़ा और सानिया मिर्जा ने भी अपना दुख व्यक्त किया 

ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'ओडिशा में हुई भीषण त्रासदी की खबर पढ़कर नींद खुल गई। मेरे विचार और प्रार्थनाएं प्रभावित सभी लोगों के दोस्तों और परिवारों के साथ हैं।' टेनिस आइकन सानिया मिर्जा ने ट्विटर पर पोस्ट किया, 'ओडिशा में विनाशकारी ट्रेन दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। लोगों और उनके परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। शक्ति और प्रार्थना।'

बिंद्रा 

ट्रेन हादसे में पीड़ित घायल जल्दी सही हों- अभिनव बिंद्रा 

पूर्व भारतीय निशनेबाज अभिनव बिंद्रा ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस संदर्भ में ट्वीट करते हुए लिखा, 'विनाशकारी ट्रेन दुर्घटना के बारे में ओडिशा से दिल दहला देने वाली खबर। इस अविश्वसनीय रूप से कठिन समय के दौरान मेरा दिल उन सभी प्रभावितों और उनके प्रियजनों के साथ है। कृपया, आइए हम सब उन्हें अपना समर्थन और प्रार्थना दें। घायल शीघ्र स्वस्थ हों।'

जानकारी

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे- बबिता फोगट 

भारतीय महिला पहलवान बबिता फोगट ने ट्विट किया, 'ओडिशा में हुए दर्दनाक रेल हादसे में 200 से अधिक यात्रियों के असमय निधन का ह्रदय विदारक समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे।'