NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: RCB ने GT को हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2024: RCB ने GT को हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    RCB को मैच में शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: RCB ने GT को हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 04, 2024
    10:52 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 4 विकेट से हरा दिया। यह RCB की लगातार तीसरी और इस सीजन की चौथी जीत है।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए GT ने 19.3 ओवर में 147 रन बनाए थे। जवाब में विराट कोहली (42) और फाफ डु प्लेसिस (64) की शानदार पारियों के दम पर RCB को मैच में जीत मिल गई।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    RCB ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और 87 रन तक टीम के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

    शाहरुख खान (37) और राहुल तेवतिया (35) ने छोटी और महत्वपूर्ण पारी खेली। GT का कोई भी बल्लेबाज मैच में अर्धशतक भी नहीं लगा पाया।

    मोहम्मद सिराज, यश दयाल और विजयकुमार ने 2-2 विकेट लिए। RCB ने लक्ष्य 13.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

    रन

    तेवतिया ने पूरे किए 1,000 IPL रन 

    तेवतिया ने अपनी 35 रन की पारी के दौरान IPL में 1,000 रन भी पूरे कर लिए।

    उनके बल्ले से IPL करियर में सिर्फ 1 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 53 रन रहा है। उन्होंने 133 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से IPL में रन बनाए हैं।

    उन्होंने साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब अब पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए अपना डेब्यू किया था। यह खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर स्पिन गेंदबाजी भी कर सकता है।

    उपलब्धि

    कोहली ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 12,500 रन 

    कोहली ने अपनी शानदार पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में 12,500 रन भी पूरे कर लिए।

    अब उनसे आगे सिर्फ वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी किरोन पोलार्ड (12,900), पाकिस्तान क्रिकेट टीम के शोएब मलिक (13,360) और क्रिस गेल (14, 562) हैं।

    कोहली ने अपना पहला टी-20 मुकाबला साल 2007 में खेला था। इस खिलाड़ी ने 387वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।

    उनके बल्ले से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 8 शतक भी निकले हैं।

    पारी

    डु प्लेसिस ने खेली कप्तानी पारी, हासिल की ये उपलब्धि 

    डु प्लेसिस ने सिर्फ 23 गेंद का सामना करते हुए 64 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 278.26 की रही।

    अपनी इस शानदार पारी के दौरान RCB के कप्तान ने टी-20 क्रिकेट में 10,000 रन भी पूरे कर लिए।

    वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सिर्फ 14वें खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने पहले विकेट के लिए कोहली के साथ मिलकर सिर्फ 35 गेंद में 92 रन जोड़ दिए।

    जानकारी

    RCB ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड 

    RCB ने GT के खिलाफ मैच में पॉवरप्ले के दौरान 92 रन बनाए। यह IPL के इतिहास में इस टीम का पॉवरप्ले में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। पहले स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हैं। उन्होंने पॉवरप्ले के दौरान 125 रन बनाए थे।

    गेंदबाजी

    कमाल की रही RCB की गेंदबाजी 

    RCB के सभी गेंदबाजों ने मैच में अच्छी गेंदबाजी की। सिराज ने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन खर्च किए और 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। उनकी इकॉनमी 7.20 की रही।

    यश ने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन खर्च करते हुए 2 बल्लेबाजों को आउट किया। उनकी इकॉनमी 5.20 की रही।

    विजयकुमार ने 3.3 ओवर में 23 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। कर्ण शर्मा और कैमरून ग्रीन को 1-1 सफलता मिली।

    शानदार

    जोशुआ लिटिल ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की 

    एक समय ऐसा लग रहा था कि RCB यह मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लेगी, लेकिन जोशुआ लिटिल ने 4 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए और एक समय RCB की हालत पतली कर दी थी।

    उन्होंने फाफ (64), रजत पाटीदार (2), ग्लेन मैक्सवेल (4) और ग्रीन (1) को अपना शिकार बनाया। यह उनके IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

    लिटिल इस सीजन अपना पहला मुकाबला खेल रहे थे।

    जानकारी

    दूसरा सबसे तेज अर्धशतक 

    फाफ ने सिर्फ 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह RCB के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। पहले स्थान पर गेल हैं, उन्होंने 17 गेंद पर RCB के लिए अर्धशतक जड़ा था। रजत और रॉबिन उथप्पा ने 19-19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ चुके हैं।

    अंक तालिका

    अंक तालिका में 7वें स्थान पर पहुंची RCB 

    इस जीत के बाद RCB के अब 8 अंक (-0.049) हो गए हैं। टीम 10वें स्थान से अब सीधे 7वें स्थान पर पहुंच गई है। GT की यह 11 मैचों के बाद चौथी हार है।

    शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम 4 जीत और 8 अंको (-1.320) के साथ 9वें स्थान पर है।

    इसी तरह अपने 10 में से 8 मैच जीत चुकी राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम पहले पायदान पर मौजूद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2024
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    गुजरात टाइटंस
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    IPL 2024

    IPL में SRH और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS ने CSK को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स पंजाब किंग्स
    IPL 2024: SRH बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: MI बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL: RCB की टीम छोड़ने के बाद इन खिलाड़ियों ने किया कमाल का प्रदर्शन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में RCB और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: विराट कोहली के बल्ले से KKR के खिलाफ जमकर निकलते हैं रन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2024: राशिद खान का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: डेविड वार्नर का गुजरात टाइटंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    उमेश यादव का IPL में डेविड वार्नर के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT बनाम DC की नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    भारतीय महिला टीम ने पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की अपनी टीम, इन खिलाड़ियों को मिला मौका टी-20 विश्व कप 2024
    IPL में LSG और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए IPL 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम से हो सकते हैं बाहर, जानिए उनके आंकड़े  स्टीव स्मिथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025