Page Loader
RCB बनाम GT: जोशुआ लिटिल ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
जोशुआ लिटिल ने चटकाए 4 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

RCB बनाम GT: जोशुआ लिटिल ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

May 04, 2024
11:07 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 52वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 4 अहम विकेट अपने नाम किए। यह उनके IPL करियर का पहला 4 विकेट हॉल और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उनकी गेंदबाजी के कारण ही GT की टीम 148 रन सिमटने के बाद मैच में वापसी करने में सफल रही थी। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही लिटिल गेंदबाजी?

RCB ने एक समय सालामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (64) और विराट कोहली (42) की पारियों से 34 गेंदों में 92 रन जोड़ लिए थे। उसी दौरान लिटिल ने फाफ डु प्लेसिस को आउट कर GT को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने रजत पाटीदार (2), ग्लेन मैक्सवेल (4) और कैमरून ग्रीन (1) को भी आउट कर स्कोर को 115/5 कर दिया। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 45 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

करियर

कैसा रहा है लिटिल का IPL करियर?

लिटिल ने 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक इस लीग में 11 मैच खेल चुके हैं और यह इस संस्करण में उनका पहला ही मैच था। वह अब तक करीब 38 की औसत और 9 की इकॉनमी से 11 विकेट चटका चुके हैं। यह उनका इस लीग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर 2 विकेट लेना रहा था।