Page Loader
रविचंद्रन अश्विन IPL में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले खिलाड़ी, जानिए अन्य तरीकों में पहला शिकार
रविचंद्रन अश्विन हैं IPL रिटायर्ड आउट होने वाले पहले खिलाड़ी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

रविचंद्रन अश्विन IPL में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले खिलाड़ी, जानिए अन्य तरीकों में पहला शिकार

Mar 19, 2024
06:24 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें संस्करण की शुरुआत 22 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मैच से होगी। इस लीग में हर साल कई रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं, लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं, जो लीग से साथ हमेशा बने रहेंगे। रविचंद्रन अश्विन लीग में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले खिलाड़ी हैं और हमेशा पहले बने रहेंगे। आइए अन्य तरीकों से आउट होने वाले पहले खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

आंकड़े

IPL में LBW आउट होने वाले पहले खिलाड़ी हैं महेंद्र सिंह धोनी

IPL में LBW के रूप में आउट होने वाले पहले खिलाड़ी CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। इसी तरह कैच आउट होने वाले पहले खिलाड़ी पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, बोल्ड के रूप में आउट होने वाले पहले खिलाड़ी राहुल द्रविड, रन आउट होने वाले पहले खिलाड़ी एशले नोफ्के, विकेटकीपर द्वार स्टम्प किए जाने वाले पहले खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा और हिट विकेट आउट होने वाले पहले खिलाड़ी मुसाविर खोटे हैं। यह रिकॉर्ड हमेशा इन्हीं के नाम रहेंगे।

करियर

कैसा रहा है अश्विन का IPL करियर?

अश्विन ने 18 अप्रैल, 2009 को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। उन्होंने इस लीग में कुल 197 मैच की 194 पारियों में 28.67 की औसत और 7.01 की इकॉनमी रेट से 171 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/34 विकेट का रहा है। इसी तरह वह इस लीग में 85 पारियों में एक अर्धशतक की मदद से 714 रन बनाने में भी सफल रहे हैं।