NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रचिन रविंद्र ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    रचिन रविंद्र ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स
    रविंद्र ने लगाया पहला दोहरा शतक (तस्वीर: एक्स/@backfoot_punch)

    रचिन रविंद्र ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 05, 2024
    08:53 am

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी रचिन रविंद्र ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक लगाया है।

    बाएं हाथ के बल्लेबाज ने माउंट माउंगानुई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की।

    वह प्रोटियाज़ टीम के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज बन गए।

    रविंद्र ने 366 गेंदों पर 240 रन की पारी खेली, जिसमें 26 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

    स्कोर

    रविंद्र ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

    रविंद्र का 240 रन का स्कोर अब न्यूजीलैंड की धरती पर नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए तीसरा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है।

    इस मामले में वह केवल ब्रेंडन मैकुलम (302 बनाम भारत, 2014) और मार्टिन क्रो (299 बनाम श्रीलंका, 1991) से पीछे हैं।

    इस मैच में रविंद्र के अलावा केन विलियमसन ने भी शतकीय पारी खेली और कीवी टीम ने 500 रन से अधिक का स्कोर बनाया है।

    आंकड़े

    रविंद्र के टेस्ट करियर पर एक नजर 

    रविंद्र ने 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।

    उन्होंने 4 टेस्ट की 7 पारियों में 52.17 की औसत से 313 रन बनाए हैं।

    यह पहला मौका है, जब उन्होंने अपनी किसी पारी में 50 से अधिक रन बनाए हैं।

    इससे पहले इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 18 रन था। इस मैच से पहले रविंद्र के स्कोर क्रमशः 16, 4, 18, 4, 18* और 13 रन था।

    साझेदारी

    रविंद्र ने साझेदारी में बनाया ये रिकॉर्ड 

    रविंद्र और विलियमसन ने तीसरे विकेट के लिए 232 रन की साझेदारी की। यह अब टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड जोड़ी के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी (किसी भी विकेट के लिए) है।

    वे केवल स्टीफन फ्लेमिंग और जेम्स फ्रैंकलिन से पीछे हैं, जिन्होंने 2006 के केपटाउन टेस्ट में 256 रन जोड़े थे।

    क्रिस केर्न्स और जैकब ओरम (ऑकलैंड में 225 रन) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 200 से अधिक रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की तीसरी जोड़ी हैं।

    रिकॉर्ड्स

    रविंद्र ने बनाए ये अन्य रिकॉर्ड्स 

    रविंद्र दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले फ्लेमिंग के बाद केवल दूसरे कीवी बल्लेबाज बने हैं।

    पूर्व कीवी कप्तान फ्लेमिंग ने 2006 के केपटाउन टेस्ट में 262 रन की पारी खेली थी।

    रविंद्र के अलावा श्रीलंका के महेला जयवर्धने (374 और 237), भारत के विराट कोहली (254*) और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (202) इस सदी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले नंबर-4 के अन्य बल्लेबाज हैं।

    आंकड़े

    रविंद्र के प्रथम श्रेणी करियर पर एक नजर

    अपने प्रथम श्रेणी करियर में रविंद्र ने अब तक 47 मैचों की 81 पारियों में 2,993 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 7 शतकों के अलावा 12 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

    दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 50.96 की औसत से 54 विकेट चटकाए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 124 रन देते हुए 6 विकेट लेना रहा है।

    रविंद्र ने 2018 में अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी।

    जानकारी

    न्यूजीलैंड ने बनाया विशाल स्कोर

    न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 511 रन बनाए हैं। रविंद्र के अलावा विलियमसन ने 118 रन की पारी खेली है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान नील ब्रांड ने सर्वाधिक 6 विकेट चटकाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रचिन रविंद्र
    टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    रचिन रविंद्र

    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  वनडे विश्व कप 2023
    रचिन रविंद्र ने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल ने बनाया साझेदारी का नया रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े डेरिल मिचेल
    रचिन रविंद्र ने खेली एक और शानदार पारी, विश्व कप 2023 में बनाया तीसरा 50+ स्कोर  वनडे विश्व कप 2023

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम इंग्लैंड: रविंद्र जडेजा दूसरे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट रविंद्र जडेजा
    वेस्टइंडीज की ऑस्ट्रेलिया में 5 यादगार टेस्ट जीत पर एक नजर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    टेस्ट में बाएं हाथ के इन विदेशी स्पिन गेंदबाजों ने भारत में किया यादगार प्रदर्शन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविंद्र जडेजा और केएल राहुल दूसरे टेस्ट से बाहर, सरफराज को मिला मौका भारतीय क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: अब्बास अफरीदी की डेब्यू टी-20 अंतरराष्ट्रीय में चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 46 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टिम साउथी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    बाबर आजम के टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3,500 रन पूरे, विराट कोहली के क्लब में शामिल हुए बाबर आजम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: जानिए डीन एल्गर के न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर कैसे हैं आंकड़े   भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारतीय क्रिकेट टीम
    डीन एल्गर के भारत के खिलाफ 1,000 टेस्ट रन पूरे, ऐसा करने वाले चौथे दक्षिण अफ्रीकी भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: ट्रिस्टन स्टब्स ने किया टेस्ट डेब्यू, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025