NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ISL 2018-19: ATK बनाम मुंबई सिटी FC- मैच प्रीव्यू, टीम न्यूज और फैंटेसी इलेवन
    अगली खबर
    ISL 2018-19: ATK बनाम मुंबई सिटी FC- मैच प्रीव्यू, टीम न्यूज और फैंटेसी इलेवन

    ISL 2018-19: ATK बनाम मुंबई सिटी FC- मैच प्रीव्यू, टीम न्यूज और फैंटेसी इलेवन

    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 21, 2019
    04:46 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन सुपर लीग (ISL) में कल शाम 7:30 बजे ATK अपने घर में मुंबई सिटी FC का सामना करेगी।

    मुंबई ने पिछले तीन मैचों में लगातार हार झेली है और वे इस मुकाबले से जीत की राह पर वापस लौटना चाहेंगे।

    दूसरी ओर ATK के लिए यह सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है और वे भी अपने घर में जीत की उम्मीद करेंगे।

    पढ़ें, मैच प्रीव्यू, टीम न्यूज और टीवी इंफो के साथ फैंटसी इलेवन के बारे में।

    ATK

    जीत के साथ उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी ATK

    ATK के लिए यह सीजन काफी मिला-जुला रहा है और टीम ने लगातार दो हार के साथ सीजन की शुरुआत करने के बाद वापसी कर ली है।

    फिलहाल दो बार की ISL चैंपियन ATK 16 मैचों में पांच जीत और पांच हार के साथ 21 अंक लेकर अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

    ATK इस मुकाबले से पूरे तीन अंक हासिल करके अपनी उम्मीदें जिंदा रखने की पूरी कोशिश करेगी।

    मुंबई सिटी FC

    तीसरे स्थान पर पहुंचना चाहेगी मुंबई

    इस सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाली मुंबई सिटी ने लगभग एक महीने से ज़्यादा ब्रेक के बाद लय खो दिया है।

    ब्रेक के बाद खेले चार मैचों में मुंबई को केवल एक जीत मिली है। मुंबई ने अपने पिछले तीन मुकाबलों में लगातार हार झेली है।

    फिलहाल 16 मैचों में आठ जीत और पांच हार के साथ 27 अंक हासिल करने वाली मुंबई अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

    उनका लक्ष्य मुकाबला जीतकर तीसरे स्थान पर पहुंचने का होगा।

    अहम खिलाड़ी

    खिलाड़ी जिन पर होंगी निगाहें

    मुंबई के खिलाड़ी मोडू सूगू इस सीजन नौ गोल दाग चुके हैं और इस सीजन तीसरे सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।

    इस सीजन दो गोल और पांच असिस्ट कर चुके अर्नाल्ड इसोको के साथ सूगू के प्रदर्शन पर मुंबई फैंस की निगाहें होंगी।

    ATK के लिए इस सीजन पांच गोल और दो असिस्ट कर चुके मैनुअल लैंजारोट्टी और बेहतरीन डिफेंडर जॉन जॉनसन के प्रदर्शन पर ATK फैंस की निगाहें होंगी।

    जानकारी

    फैंटेसी इलेवन

    अमरिंदर सिंह (गोलकीपर), लुसियान गोइयान, जॉन जॉनसन, शौविक चर्कबर्ती, प्रीतम कोटाल, मैनुअल लैंजारोट्टी, अर्नाल्ड इसोको, मोडू सूगू, रेइनियर फर्नांडेस, जयेश राणे, एवर्टन सांतोस

    टीवी इंफो

    संभावित इलेवन और टीवी इंफो

    ATK: अरिंदम भट्टाचार्य, अर्नब मोंडल, जॉन जॉनसन, प्रीतम कोटाल, गेर्सन विएरा, प्रोनय हलदर, जयेश राणे, मैनुअल लैंजारोट्टी, एवर्टन सांतोस, एडु गार्सिया, बलवंत सिंह।

    मुंबई सिटी FC: अमरिंदर सिंह, शौविक चक्रबर्ती, सुभाशीष बोस, अनवर अली, लुसियान गोइयांन, रेइनियर फर्नांडेस, पाउलो मचाडो, मिलन सिंह, मोडू सूगू, अर्नाल्ड इसोको, राफेल बास्तोस।

    मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

    हॉटस्टार और जियो टीवी एप पर मैच को लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार
    इंडियन सुपर लीग

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: तालिबान-भारत की क्या बढ़ रही है नजदीकी, पाकिस्तान से तनाव के बीच कितना अहम अफगानिस्तान? अफगानिस्तान
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की रिलीज तारीख का ऐलान, पोस्टर आया सामने  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IPL: RCB के इन बल्लेबाजों ने 2 या अधिक सीजन में बनाए हैं 500+ रन  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    भुज एयरबेस पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर' ट्रेलर था, समय आने पर पूरी फिल्म दिखाएंगे  राजनाथ सिंह

    फुटबॉल समाचार

    #ChampsYouShouldKnow: जानें भारतीय फुटबॉल के पथ प्रदर्शक बाईचुंग भूटिया के जीवन से जुड़ी बातें भारतीय फुटबॉल टीम
    #Opinion: ये रहे फ्रांस की सबसे सफल क्लब PSG के इतिहास के 5 बेस्ट खिलाड़ी ज़्लाटन इब्राहिमोविच
    AFC एशियन कप 2019: चीन और कोरिया रिपब्लिक पहुंचे नॉकआउट स्टेज में, ऑस्ट्रेलिया भी जीता AFC एशियन कप
    #Opinion: ये रहे प्रीमियर लीग साइड चेल्सी के इतिहास के 5 बेस्ट खिलाड़ी चेल्सी FC

    इंडियन सुपर लीग

    ISL 2018: छेत्री के लेट हेडर की बदौलत बेंगलुरू ने गोवा को 2-1 से हराया फुटबॉल समाचार
    ISL 2018: एक्स्ट्रा टाइम में दो गोल दागकर नार्थ-ईस्ट ने केरला को 2-1 से हराया फुटबॉल समाचार
    ISL 2018: छेत्री का 150वां मैच, बेंगलुरू ने दिल्ली को 1-0 से हराया फुटबॉल समाचार
    ISL 2018: पुणे का खराब प्रदर्शन जारी, नॉर्थईस्ट ने 2-0 से हराया फुटबॉल समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025