NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: PBKS बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम के आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2024: PBKS बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम के आंकड़े
    महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला जाएगा तीसरा IPL मुकाबला

    IPL 2024: PBKS बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम के आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 13, 2024
    08:30 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 27वें मुकाबले में शनिवार (13 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा।

    यह मुकाबला मोहाली में नए बने महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा।

    यह इस सीजन PBKS का घरेलू मैदान भी है। इस सीजन इस स्टेडियम को 5 मैचों की मेजबानी मिली है और यह मैच यहां तीसरा मुकाबला होगा।

    आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    कैसा रहता है स्टेडियम की पिच का मिजाज? 

    इस स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से लाल या काली मिट्‌टी से न बनाकर रेत से तैयार की गई है। इससे स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है।

    हालांकि, यहां बल्लेबाज और गेंदबाजों के लिए समान अवसर होते हैं। यहां अब तक घरेलू क्रिकेट के 23 मैच खेले गए हैं।

    यदि पिछले 10 मैचों के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां 71 प्रतिशत विकेट तेज गेंदबाजों को और केवल 29 प्रतिशत विकेट स्पिनरों को मिले हैं।

    जानकारी

    कैसा रहेगा मोहाली का मौसम?

    एक्यूवेदर के मुताबिक, 13 अप्रैल को मोहाली में तापमान 20 डिग्री (न्यूनतम) से 36 डिग्री (अधिकतम) के बीच रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश की 20 प्रतिशत तक संभावना नजर नहीं आ रही है।

    आंकड़े

    घरेलू क्रिकेट और IPL में कैसे रहे हैं मैदान के आंकड़े?

    यहां घरेलू क्रिकेट के 23 टी-20 मैचों में से 15 पहले बल्लेबाजी करने वाली और 8 बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं।

    यहां पहली पारी का औसत स्कोर 148 और दूसरी पारी का 116 रन है। यहां उच्चतम स्कोर जम्मू-कश्मीर (238/2 बनाम अरुणाचल प्रदेश) के नाम है।

    यहां इसी सीजन खेले गए 2 IPL मुकाबलों में पहले और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 1-1 जीते हैं। सर्वोच्च स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 182/9) के नाम है।

    इतिहास

    कैसा है स्टेडियम का इतिहास?

    साल 2021 में स्थापित इस स्टेडियम का नाम पूर्ववर्ती पटियाला राज्य के अंतिम शासक दिवंगत महाराजा यादवेंद्र सिंह के नाम पर रखा गया है।

    उन्होंने 1934 में भारत के लिए टेस्ट मैच खेला था। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के पिता थे।

    यहां 33,000 दर्शक एकसाथ बैठकर मैच का आनंद ले सकते हैं।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पिछले साल ही इसे अंतरराष्ट्रीय और IPL मैचों के आयोजन के लिए हरी झंडी दी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    पंजाब किंग्स
    राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    RR बनाम GT: रियान पराग ने जड़ा IPL 2024 में तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रियान पराग
    RR बनाम GT: शुभमन गिल IPL में जड़ा 20वां अर्धशतक, 3,000 रन भी पूरे किए गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: GT ने दर्ज की तीसरी जीत, RR के खिलाफ मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  टी-20 क्रिकेट

    पंजाब किंग्स

    IPL: शिखर धवन के नाम है सर्वाधिक डॉट गेंदें खेलने का रिकॉर्ड, जानिए अन्य के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 के दौरान शिखर धवन बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स शिखर धवन
    IPL: शिखर धवन ने नंबर-2 बल्लेबाजी क्रम पर बनाए सर्वाधिक रन, जानिए अन्य क्रम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: पंजाब किंग्स की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 5 गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024: डेविड वार्नर का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में RR और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RR बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम DC: रियाग पराग ने खेली अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जड़ा तीसरा अर्धशतक इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024

    IPL 2024: फाफ डु प्लेसिस का रॉजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    माइकल हसी की IPL में CSK के लिए खेली गई मैच जिताऊ पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: डेविड वार्नर का मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रोहित शर्मा का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025