Page Loader
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पीटर हैंड्सकॉम्ब ने लगाया करियर का पांचवां टेस्ट अर्धशतक
पीटर हैंड्सकॉम्ब ने लगाया अर्धशतक (फोटो: ट्विटर/@7Cricket)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पीटर हैंड्सकॉम्ब ने लगाया करियर का पांचवां टेस्ट अर्धशतक

Feb 17, 2023
03:13 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब ने भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाया है। हैंड्सकॉम्ब ने 110 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जिसमें छह चौके शामिल रहे। यह उनके करियर का पांचवां और भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशतक है। सितंबर 2017 के बाद उन्होंने पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया है। हैंड्सकॉम्ब ने नागपुर में खेले टेस्ट के साथ चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी।

प्रदर्शन

भारत में अच्छा रहा है हैंड्सकॉम्ब का प्रदर्शन

सितंबर 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 82 रनों की पारी खेलने के बाद हैंड्सकॉम्ब ने 14वीं पारी में पहला अर्धशतक लगाया है। भारत में यह हैंड्सकॉम्ब का दूसरा अर्धशतक है। इसके पहले मार्च 2017 में उन्होंने रांची में नाबाद 72 रनों की पारी खेली थी। भारत में वह 11वीं पारी खेल रहे हैं और अब तक उनके स्कोर 22, 19, 16, 24, 19, 72*, 8, 18, 31, 6 और 50* के रहे हैं।