NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: यशस्वी जायसवाल के लिए यादगार रहा यह सीजन, जानिए उनके आंकड़े 
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल के लिए यादगार रहा यह सीजन, जानिए उनके आंकड़े 
    1/5
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल के लिए यादगार रहा यह सीजन, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 23, 2023
    06:49 pm
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल के लिए यादगार रहा यह सीजन, जानिए उनके आंकड़े 
    यशस्वी जायसवाल के लिए यह सीजन शानदार रहा है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स (RR) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। शुरुआती मुकाबलों में टीम ने अच्छा प्रदर्शन अच्छा किया, लेकिन दूसरे फेज में टीम लय में नजर नहीं आई। इसके कारण टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई। RR के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने प्रदर्शन से जमकर वाहवाही बटोरी। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई अहम पारियां खेलते हुए अपना नाम बनाया। आइए उनके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    2/5

    IPL 2023 में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं यशस्वी 

    IPL 2023 में यशस्वी लीग स्टेज तक चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सीजन के 14 मैचों में 48.07 के औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए। लीग में 124 के उच्च स्कोर के साथ उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक निकले। इस सीजन उन्होंने 82 चौके और 26 छक्के जमाए हैं। इस सीजन लीग मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन फाफ डु प्लेसिस (730) ने बनाए हैं।

    3/5

    एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी 

    यशस्वी अब IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने डेढ़ दशक पुराना शॉन मार्श का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर IPL 2008 में 616 रन बनाए थे। यशस्वी IPL के एक सीजन में 600 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। लीग के 66वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ उन्होंने यह कारनामा किया था। उन्होंने उस मैच में 50 रन बनाए थे।

    4/5

    IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी जमाया 

    भारत के घरेलू क्रिकेट सत्र (2022/23) में 2 दोहरे शतकों सहित 6 शतक लगाने के बाद यशस्वी ने IPL में भी गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी इसी सीजन बनाया। यशस्वी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ सिर्फ 13 गेंद में अर्धशतक बनाया था। मैच के पहले ओवर में उन्होंने 26 रन बनाए थे। यह IPL इतिहास का सबसे महंगा पहला ओवर था। इस मैच में यशस्वी ने 98 रन बनाए थे।

    5/5

    कैसा रहा है यशस्वी का IPL करियर?

    21 साल के यशस्वी ने IPL में 2020 से लेकर 2023 तक कुल 37 मैच खेले हैं। 37 पारियों में उन्होंने 32.56 की औसत और 148.73 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,172 रन बनाए हैं। लीग में उनके नाम 144 चौके और 48 छक्के दर्ज हैं। RR के सलामी बल्लेबाज का इस लीग में उच्चतम स्कोर 124 रन का है और वह अब तक कुल 8 अर्धशतक जमा चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    यशस्वी जायसवाल
    राजस्थान रॉयल्स
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट
    IPL 2023

    यशस्वी जायसवाल

    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने  इंडियन प्रीमियर लीग
    वनडे विश्वकप में IPL के युवा खिलाड़ियों को मिल सकती जगह- रवि शास्त्री रवि शास्त्री
    हरभजन ने की रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में जगह देने की पैरवी हरभजन सिंह
    IPL 2023 में अब तक रहा है इन अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा, आंकड़े दे रहे गवाही  IPL 2023

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: RR ने PBKS को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम PBKS: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  देवदत्त पडिक्कल
    PBKS बनाम RR: नवदीप सैनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: PBKS से RR को दिया 188 रनों का लक्ष्य, कर्रन ने खेली उम्दा पारी इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL: अंक तालिका में सबसे ज्यादा बार शीर्ष पर कौन-सी टीम रही? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2023
    IPL: प्लेऑफ में इन खिलाड़ियों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, देखिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से हुई रनों की बौछार, बनाए ये रिकॉर्ड्स फाफ डु प्लेसिस

    टी-20 क्रिकेट

    विराट कोहली के लिए यादगार बन गया IPL 2023, बनाए ये शानदार रिकॉर्ड  IPL 2023
    DC बनाम CSK: दीपक चाहर ने 5.50 की इकॉनमी से चटकाए 3 विकेट, देखें उनके आंकड़े दीपक चाहर
    IPL 2023: KKR को LSG के खिलाफ पहली जीत की तलाश, जानिए ड्रीम इलेवन और प्रीव्यू IPL 2023
    IPL: DC को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेगी CSK, जानिए प्रीव्यू और प्लेइंग इलेवन   IPL 2023

    IPL 2023

    GT बनाम CSK: क्वालीफायर 1 से पहले धोनी ने नेट्स में लगाए बड़े-बड़े छक्के इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: अगर बारिश के कारण नहीं हुए प्लेऑफ मैच तो कैसे निकलेगा नतीजा? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG के खिलाफ MI के शीर्ष बल्लेबाजों का प्रदर्शन रहा है खराब, जानिए आंकड़े  सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: लीग मुकाबलों में इन बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, जानिए दिलचस्प आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023