
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश: पथुम निसांका ने लगाया अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक (187) लगाया।
यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा और बांग्लादेश के खिलाफ पहला शतक रहा।
इस बीच उन्होंने कुछ उपयोगी साझेदारियां भी निभाई।
गाले स्टेडियम में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 495 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका भी मजबूत स्थिति में है। आइए निसांका की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
निसांका की पारी पर एक नजर
निसांका ने 136 गेंदों का सामना करते हुए अपना तीसरा शतक पूरा किया। वह 256 गेंदों में 187 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 23 चौके और 1 छक्का निकला।
उन्होंने दिनेश चांदीमल के साथ 238 गेंदों में 157 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज के साथ उन्होंने 137 गेंदों में 89 रन जोड़े।
निसांका ने खराब गेंदों को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया और अच्छी गेंदों का सम्मान किया।
उन्हें हसन महमूद ने आउट किया।
रन
निसांका ने पूरे किए टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन
निसांका ने अपनी इस पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने पारी का 64वां रन बनाते ही ये उपलब्धि हासिल की।
इस खिलाड़ी के बल्ले से 17 मैचों की 29वीं पारी में 41.59 की औसत से 1,123 रन निकलेे हैं। 3 शतक के अलावा निसांका के बल्ले से 7 अर्धशतक भी निकले हैं।
उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2021 में खेला था।
इंग्लैंड
बांग्लादेश के खिलाफ निसांका ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
इस खिलाड़ी ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन बांग्लादेश के खिलाफ ही बनाए हैं।
उन्होंने 3 मैच की 4 पारियों में 63.25 की औसत से 253 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 187 रन रहा है।
साल 2025 में निसांका अपना दूसरा टेस्ट मैच खेले रहे हैं। पिछले साल उन्होंने 6 मैच की 11 पारियों में 38 की औसत से 380 रन बनाए थे।
पारी
बांग्लादेश ने बनाया है विशाल स्कोर
मैच में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। पहली पारी में उसने 495 रन बनाए।
टीम के लिए नजमुल हुसैन शांतो (148) और मुशफिकुर रहीम (163) ने शानदार शतकीय पारी खेली।
इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास के बल्ले से 90 रन निकले।
श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। मिलन प्रियनाथ रथनायके और थारिन्दु रत्नायके को 3-3 सफलता मिली।