पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया के सालाना अनुबंध से कही ज्यादा पैसे IPL में मिले, जानिए कितने
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए नीलामी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस को सनराजइर्स हैदराबाद ने रिकॉर्ड 20.50 करोड़ में खरीदा।
इसके साथ ही वह IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उनका रिकॉर्ड मिचेल स्टार्क ने तोड़ा जिनको 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया।
विश्व कप विजेता कप्तान कमिंस को ऑस्ट्रेलिया के एक साल के अनुबंध से लगभग 19 करोड़ रुपये मिलते हैं। वह अब IPL में उससे ज्यादा पैसे कमा लेंगे।
साल
कमिंस का अच्छा गुजरा है यह साल
कमिंस के लिए यह साल काफी अच्छा है। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय क्रिकेट टीम को हराकर वनडे विश्व कप 2023 की ट्रॉफी उठाई।
कंगारू टीम ने इस बार प्रतिष्ठित एशेज सीरीज बरकरार रखी थी। सीरीज के पहले 2 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीत थे।
साथ ही तीसरे और 5वें टेस्ट पर इंग्लिश टीम ने कब्जा जमाया था। चौथा मुकाबला ड्रॉ रहा था।
कमिंस की कप्तानी में कंगारू टीम ने इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल जीता था।
प्रदर्शन
IPL में कमिंस का प्रदर्शन
कमिंस ने IPL में अब तक 42 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 30.16 की औसत और 8.54 की इकॉनमी रेट से 45 विकेट चटकाए हैं।
4/34 उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। साथ ही उन्होंने 152.21 की स्ट्राइक रेट और 3 अर्धशतक की बदौलत 379 रन बनाए हैं।
कमिंस ने 2014 में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की ओर से अपना IPL डेब्यू किया था।
वह KKR के अलावा मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।