Loading...
पैट कमिंस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 50 टेस्ट विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े 
कमिंस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 टेस्ट पूरे किए (तस्वीर: एक्स/@ICC)

पैट कमिंस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 50 टेस्ट विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े 

Oct 11, 2026
05:25 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने डरबन टेस्ट के दौरान अहम उपलब्धि हासिल की। दरअसल, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे किए। इस प्रमुख तेज गेंदबाज ने डरबन के किंग्समीड में खेले जा रहे पहले मैच के तीसरे दिन अपना दूसरा विकेट लेते ही यह उपलब्धि हासिल की। आइए उनके टेस्ट क्रिकेट के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 टेस्ट वाले नौवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

क्रिकइंफो के अनुसार, कमिंस दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ टेस्ट मैचों में 50 विकेट लेने वाले नौवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने।

इस दौरान खेले गए 9 मैचों में कमिंस का औसत 18 से बेहतर रहा है। वह 4 पारियों में 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 6 मैचों में कमिंस ने लगभग 20 की औसत से 30+ विकेट लिए हैं, जिसमें 2 पारियों में 5 विकेट हॉल शामिल हैं।

जानकारी

इस सूची में शामिल हुए कमिंस 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50+ विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शेन वॉर्न, सीवी ग्रिमेट, मिचेल जॉनसन, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्ग्रा, रिची बेनो, बिल व्हिटी और ब्रेट ली हैं। कमिंस अब इस सूची में शामिल हुए हैं।

ADVERTISEMENT

करियर 

300 से अधिक टेस्ट विकेट ले चुके हैं कमिंस 

कमिंस ने अब तक 75 टेस्ट खेले हैं और इसकी 138 पारियों में लगभग 22 की औसत से 325 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 14 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 2 बार 10 विकेट भी चटकाए हैं। इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/23 का रहा है।

वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस प्रारूप में फिलहाल छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

ADVERTISEMENT

बल्लेबाजी 

कमिंस ने बल्लेबाजी में भी बनाए थे 43 रन  

इससे पहले बल्लेबाजी में कमिंस ने 98 गेंदों में अहम 43 रन बनाए थे, जिसमें 6 चौके शामिल थे।

उन्होंने शतक लगाने वाले मैट रेनशॉ (190) के साथ मिलकर 86 रन की साझेदारी की थी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम एक समय 124/6 के स्कोर पर लड़खड़ाती हुई नजर आ रही थी और इसके बाद कंगारू टीम ने 390 रन बनाए थे।

कमिंस अपने टेस्ट करियर के चौथे अर्धशतक से चूक गए थे।

ADVERTISEMENT