Page Loader
पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत ने कितने पदक किए अपने नाम, अंक तालिका में क्या है स्थिति? 
रुबीना फ्रांसिस ने भारत को पदक दिलाया

पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत ने कितने पदक किए अपने नाम, अंक तालिका में क्या है स्थिति? 

Sep 01, 2024
10:19 am

क्या है खबर?

पेरिस पैरालंपिक 2024 में शनिवार को भारत को सिर्फ 1 पदक मिल पाया। अब भारत के 5 पदक हो गए हैं। इसमें 1 स्वर्ण पदक 1 रजत और 3 कांस्य हैं। शनिवार को रुबीना फ्रांसिस ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएस-1 स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया। शुक्रवार को अवनि लेखारा ने स्वर्ण और मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता था। मनीष नरवाल ने रजत पदक अपने नाम किया था। प्रीति पाल ने भी कांस्य अपने नाम किया था।

प्रदर्शन 

कैसा रहा रुबीना का प्रदर्शन?

रुबीना स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहीं और उन्होंने 211.1 का स्कोर किया। इससे पहले क्वालिफिकेशन मुकाबले में इस खिलाड़ी ने 556 का स्कोर किया था और 7वें स्थान पर रहीं थी। ईरान की जावमरडी सरेल ने इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तुर्की की ओजगाम आयसेल को रजत पदक मिला। जावमरडी ने 236.8 अंक हासिल किए थे। आयसेल के नाम 231.1 अंक था। भारत के 4 पदक निशानेबाजी में आए हैं।

जानकारी

अंक तालिका में भारत की स्थिति 

भारत अब पेरिस पैरालंपिक के अंक-तालिका में 22वें स्थान पर आ गया है। शनिवार को भारत 17वें स्थान पर था। अंक तालिका में 42 पदक के साथ चाइना पहले स्थान पर है। ग्रेट ब्रिटेन 25 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

ट्विटर पोस्ट

आज होने वाले हैं ये मुकाबले