अगली खबर

पंत को वापसी के लिए गांगुली ने दी अहम सलाह, उनकी तारीफ में कही ये बातें
लेखन
नीरज पाण्डेय
Mar 26, 2023
02:29 pm
क्या है खबर?
भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना से उबर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेटर सौरव गांगुली ने अब पंत को लेकर बयान दिया है।
गांगुली ने कहा, "मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि राष्ट्रीय टीम उन्हें मिस कर रही है। वह स्पेशल खिलाड़ी हैं और उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए अपना समय लेना चाहिए। वह युवा हैं और उनके करियर में अभी काफी समय बचा है।"
चोट
गंभीर रूप से घायल हुए थे पंत
लगभग 3 महीने पहले पंत दुर्घटना का शिकार हुए थे। उनके दाएं घुटने में गंभीर चोट आई थी जिसकी सर्जरी हुई है। करीब 2 महीने के बाद वह पहली बार अपने पैरों पर खड़े हो सके थे। पंत ने अब बैसाखी के सहारे चलना शुरू कर दिया है।
वह इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल सकेंगे। पंत अगर साल के अंत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए वापसी कर लें तो भी बड़ी बात होगी।