LOADING...
ओवल टेस्ट: यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में जड़ा अर्धशतक, ऐसा रहा दूसरा दिन 
यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

ओवल टेस्ट: यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में जड़ा अर्धशतक, ऐसा रहा दूसरा दिन 

Aug 02, 2025
12:00 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच चल रहे 5वें टेस्ट का दूसरा दिन खत्म हो गया है। भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल (51*) और आकाश दीप (4*) अभी क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने अपनी बढ़त 52 रनों की कर ली है। इंग्लैंड की पहली पारी 51.2 ओवर में 247 रन पर खत्म हुई थी। ऐसे में आइए दूसरे दिन के खेल पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

दूसरे दिन का लेखा-जोखा 

दूसरे दिन भारतीय टीम ने आखिरी 6 रन के अंदर अपने 4 विकेट गंवाए। उनकी पहली पारी 224 रन पर समाप्त हुई। जवाब में इंग्लैंड ने 12.5 ओवर में 92 रन बना दिए। इसके बाद उनके नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। उनकी पहली पारी 247 रन पर खत्म हुई और पहली पारी के आधार पर टीम ने 23 रन की बढ़त ली। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में केएल राहुल (7) और साई सुदर्शन (11) का विकेट खोया।

जानकारी

यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा छठा अर्धशतक 

यशस्वी ने 49 गेंदों का सामना किया और ताबड़तोड़ 51* रन बना दिए। ये उनके टेस्ट करियर का 13वां और इंग्लैंड के खिलाफ छठा अर्धशतक रहा। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 104.08 की रही।

विकेट

गस एटकिंसन ने भारत के खिलाफ पहली बार लिया 5 विकेट हॉल 

गस एटकिंसन ने भारत की पहली पारी में 21.4 ओवर गेंदबाजी की और 8 मेडन के साथ 33 रन देकर 5 सफलता हासिल की। उनके टेस्ट करियर का यह चौथा और भारत के खिलाफ पहला 5 विकेट हॉल रहा। उन्होंने 13 टेस्ट खेले हैं और इसकी 24 पारियों में 21 की उम्दा औसत के साथ 60 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/45 का रहा है। एटकिंसन भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

अर्धशतक

करुण नायर ने भारत के लिए खेली सबसे बड़ी पारी 

करुण नायर ने 109 गेंदों का सामना किया और 57 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 8 चौके निकले। नायर ने 8 साल और 227 दिन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सिर्फ दूसरा 50+ रन का स्कोर बनाया है। इससे पहले उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक (303*) लगाने का कारनामा किया था। लगातार गिर रहे विकेटों के बीच नायर ने संघर्षपूर्ण पारी खेली। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया।

पारी

जैक क्रॉली की शानदार पारी 

जैक क्रॉली ने 57 गेंदों का सामना किया और ताबड़तोड़ 64 रन बनाए। उनके बल्ले से 14 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 112.28 की रही। यह उनके टेस्ट करियर का 19वां और भारत के खिलाफ 8वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 42 गेंदों में पूरा किया। क्रॉली ने बेन डकेट के साथ मिलकर सिर्फ 77 गेंदों में 92 रन जोड़ दिए। डकेट 43 रन बनाकर आउट हुए। भारत के खिलाफ क्रॉली ने 14 टेस्ट में 838 रन बनाए हैं।

हैरी 

हैरी ब्रूक की पारी पर एक नजर 

हैरी ब्रूक ने सिर्फ 64 गेंदों का सामना किया और 53 रन बना दिए। उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 82.81 की रही। यह उनके टेस्ट करियर का 13वां और भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने अब तक 30 मुकाबले खेले हैं और इसकी 49 पारियों में 56.43 की औसत से 2,709 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 9 शतक भी निकले हैं। ब्रूक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 317 रन रहा है।

गेंदबाजी

सिराज ने की घातक गेंदबाजी 

सिराज ने 16.2 ओवर गेंदबाजी की और 1 मेडन के साथ 86 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने ओली पोप (22), जो रूट (29), ब्रूक (53) और जैकब बेथल (6) को अपना शिकार बनाया। सिराज ने टेस्ट करियर में 7वीं बार 4 विकेट हॉल लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे किए। वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा 18 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 16 टेस्ट में 45 विकेट लिए हैं।

कृष्णा

पहली बार कृष्णा ने लिए 4 विकेट हॉल 

कृष्णा ने 16 ओवर गेंदबाजी की और 1 मेडन के साथ 62 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने क्रॉली (64), जेमी स्मिथ (8), जेमी ओवरटन (0) और एटिंकसन (11) को अपना शिकार बनाया। पहली बार इस खिलाड़ी ने अपने टेस्ट करियर में 4 विकेट हॉल लिया है। उन्होंने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं और इसकी 10 पारियों में 35 की औसत से 18 विकेट चटकाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ कृष्णा ने 3 मैच में 10 विकेट लिए हैं।