NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / आज के ही दिन रोहित ने रचा था इतिहास, वनडे में बनाया था सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
    अगली खबर
    आज के ही दिन रोहित ने रचा था इतिहास, वनडे में बनाया था सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

    आज के ही दिन रोहित ने रचा था इतिहास, वनडे में बनाया था सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 13, 2020
    04:57 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ​13 नवंबर, 2014 को वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था।

    कोलकाता वनडे में इतिहास रचते हुए रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी, जो कि वनडे क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। अपने ऐतिहासिक पारी के दौरान उन्होंने 33 चौके और नौ छक्के भी लगाए थे।

    आइए रोहित के दोहरे शतक के कुछ दिलचस्प आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    बॉउंड्री

    रोहित ने दोहरे शतक में लगाए रिकॉर्ड 33 चौके

    रोहित ने अपनी पारी में 33 चौके लगाए थे जो एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड है। उनके बाद सचिन और सहवाग हैं, जिन्होंने 25-25 चौके लगाए हैं।

    एक पारी में चौकों और छक्कों से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी रोहित ने बनाया था। उन्होंने इस पारी में 186 रन 33 चौके और नौ छक्कों से बनाए थे।

    रोहित ने 152.6 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे,जो सभी दोहरे शतकों में सर्वाधिक है।

    जानकारी

    रोहित ने खेली एक पारी में पांचवीं सबसे ज्यादा गेंद

    कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने 173 गेंदों का सामना किया था और वनडे की एक पारी में पांचवे सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले खिलाड़ी बने थे। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 404 रन बनाए थे, जिसके 65.34% रन रोहित ने अकेले बनाए थे।

    रिकॉर्ड

    वनडे में तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं रोहित

    रोहित शर्मा ने वनडे में रिकॉर्ड तीन दोहरे शतक लगाए हैं। उन्होंने 2013 में अपना पहला दोहरा शतक (209 रन) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

    रोहित ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी जो कि वनडे क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।

    रोहित ने अपना तीसरा दोहरा शतक भी श्रीलंका के खिलाफ ही जड़ा था। उन्होंने 2017 में मोहाली में 208 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

    जानकारी

    रोहित के लिए लकी रहा है 13 नंबर

    रोहित ने अब तक वनडे में तीन दोहरे शतक लगाए हैं और तीनों में 13 नंबर का कनेक्शन है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपने दोनों दोहरे शतक 13 नवंबर और 13 दिसंबर को लगाए हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में दोहरा शतक लगाया था।

    अन्य बल्लेबाज

    वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले अन्य खिलाड़ी

    वनडे में दोहरा शतक लगाने वालों की सूचि में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। अब तक तीन भारतीय बल्लेबाज यह कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं।

    वनडे में अब तक सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल और फखर जमान ने दोहरे शतक जड़े हैं।

    वनडे में पहली बार दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    रोहित शर्मा

    ट्रेनिंग सेशन शुरु करने की कोशिश में है BCCI, कोहली-रोहित का आना मुश्किल विराट कोहली
    रोहित शर्मा का खुलासा, इस तरह 2013 में बने थे मुंबई इंडियंस के कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग
    क्या भारतीय क्रिकेट टीम में सफल रहेगी स्प्लिट कैप्टेंसी? विराट कोहली
    आज ही के दिन मुंबई इंडियंस ने जीता था अपना पहला IPL खिताब इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2020: मुंबई के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले से पहले धवन बोले- मुझे उनका प्लान पता है मुंबई इंडियंस
    IPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है राशिद खान का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: लीग स्टेज के बाद ब्रैड हॉग ने चुनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन, कोहली-राहुल बाहर इंडियन प्रीमियर लीग
    बॉयो-सेक्योर वातावरण को लेकर कोहली ने जताई चिंता, जानिए क्या कुछ कहा विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025