LOADING...
धोनी आज ही के दिन बने थे टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय विकेटकीपर
धोनी ने आज ही के दिन बनाया था इतिहास (फोटो: ट्विटर/@ICC)

धोनी आज ही के दिन बने थे टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय विकेटकीपर

Feb 24, 2023
12:44 pm

क्या है खबर?

पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन 2013 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था। धोनी ने चेन्नई में खेले गए मैच में 224 रनों की पारी खेली थी। वह टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने थे। अपनी पारी में 24 चौके और 6 छक्के लगाने वाले धोनी आज भी ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

बल्लेबाजी

धोनी की बदौलत भारत ने 8 विकेट से जीता था मैच

धोनी जब बल्लेबाजी करने आए थे तब भारत का स्कोर 196/4 था। इसके बाद उन्होंने विराट कोहली (107) के साथ पांचवें विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी की थी। धोनी ने नौवें विकेट के लिए भुवनेश्वर कुमार (38) के साथ 140 रनों की बड़ी साझेदारी भी की थी। भारत ने पहली पारी में 192 रनों की बढ़त हासिल की थी और फिर 8 विकेट से मैच जीता था।

ट्विटर पोस्ट

धोनी के ऐतिहासिक लम्हें का वीडियो