NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023 में ये होंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023 में ये होंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े 
    महेंद्र सिंह धोनी IPL में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023 में ये होंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 24, 2023
    09:21 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां संस्करण 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है जो 28 मई तक खेला जाएगा। टी-20 के लिए खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से फिट होना आवश्यक होता है।

    ऐसे में सभी टीमें युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा दिखाती हैं, लेकिन कुछ टीमें उम्रदराज और अनुभवी खिलाड़ी को ज्यादा तरजीह देती है।

    ऐसे में आइए इस सीजन में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी और उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    महेंद्र सिंह धोनी हैं सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी की उम्र 41 साल है और वह IPL 2023 में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

    धोनी साल 2008 से IPL खेलते आ रहे हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम से संन्यास लेने के बाद भी IPL खेलना जारी रखा।

    धोनी ने IPL में अब तक 234 मैच खेले हैं और 39.20 की औसत से 4,978 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 135.20 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    #2

    रिद्धिमान साहा और फाफ डू प्लेसिस की उम्र है 38 साल

    धोनी के बाद IPL में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और गुजरात टाइटंस (GT) के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा हैं। दोनों की उम्र 38 साल हो गई है।

    डु प्लेसिस ने 116 IPL मैच में 34.37 की औसत और 130.58 की स्ट्राइक रेट से 3,403 रन बनाए हैं।

    साहा ने 144 मैच खेले हैं और 25.28 की औसत से 2,427 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127.87 का रहा है।

    #3

    क्या दिनेश कार्तिक 37 साल की उम्र में दिखा पाएंगे अपना जौहर?  

    डु प्लेसिस के अलावा बैंगलोर के एक और खिलाड़ी दिनेश कार्तिक भी IPL के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से हैं। उनकी उम्र 37 साल हो गई है।

    कार्तिक ने IPL में 229 मैच खेले हैं और 26.85 की औसत से 4,376 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 132.65 का रहा है।

    इस अनुभवी खिलाड़ी ने IPL में 426 चौके और 134 छक्के लगाए हैं। इस सीजन के बाद उनके IPL से संन्यास लेने के कयास लगाए जा रहे हैं।

    #4

    अंबाती रायडू और डेविड वीजे की उम्र भी है 37 साल 

    चेन्नई के अंबाती रायडू की उम्र 37 साल है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए इस सीजन खेलने वाले डेविड वीजे की उम्र भी 37 साल है।

    रायडू ने 188 IPL मैच खेले हैं और 29.10 की औसत से 4,190 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127.12 का रहा है।

    वीजे ने IPL में 15 मैच खेले हैं और 31.75 की औसत से 127 रन और 25.13 की औसत से 16 विकेट भी लिए हैं।

    #5

    तीन खिलाड़ी की उम्र है 36 साल

    इस सीजन 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी उम्र 36 साल है। पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिखर धवन, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान डेविड वार्नर और पंजाब के लिए इस सीजन खेलने वाले सिकंदर रजा ये खिलाड़ी हैं।

    धवन ने IPL में 206 मैच खेले हैं और 35.08 की औसत से 6,244 रन बनाए हैं। वार्नर ने IPL में 162 मैच खेले हैं और 42.01 की औसत से 5,881 रन बनाए है।

    सिकंदर पहली बार IPL खेलते नजर आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    WPL: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, टी-20 लीग क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की  महिला क्रिकेट
    WPL: RCB की महिला टीम ने की अपनी पुरुष टीम जैसी शुरुआत, जुड़ा शर्मनाक आंकड़ा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    क्यों WPL में खिलाड़ी वाइड और नो बॉल के फैसले पर ले रहे हैं रिव्यू?  विमेंस प्रीमियर लीग
    बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड: विल जैक्स चोट के कारण बचे हुए दौरे से हुए बाहर इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    रविंद्र जडेजा और CSK के बीच हुई तकरार? टीम के CEO ने दी सफाई इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम MI: टॉस जीतकर मुंबई ने गेंदबाजी चुनी, पोलार्ड बाहर इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम MI: मुंबई से हारकर प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हुई चेन्नई, बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    अंबाती रायडू ने पहले की IPL से संन्यास की घोषणा, बाद में डिलीट किया ट्वीट इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL के अगले तीन सीजन के लिए धोनी को रिटेन कर सकती है CSK- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    धोनी बनाम कोहली: टेस्ट में दोनों कप्तानों के कैसे आंकड़े रहे हैं? विराट कोहली
    धोनी ने खरीदी विंटेज लैंड रोवर सीरीज 3 स्टेशन वैगन, जाने क्यों है इतनी खास ऑटोमोबाइल
    कप्तानी छोड़ने के बाद बल्लेबाज के रूप में अपने योगदान पर कोहली ने कही बड़ी बात विराट कोहली

    क्रिकेट समाचार

    हेनरिक क्लासेन ने लगाया 54 गेंदों में शतक, पूरे किए अपने 1,000 वनडे रन  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पहला वनडे: नीदरलैंड ने रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराया, तेजा निदामनुरु का शतक  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को हराया, बराबरी पर समाप्त हुई सीरीज  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    सूर्यकुमार यादव के समर्थन में खड़े हुए राहुल द्रविड़, IPL का उदाहरण देकर कही ये बात सूर्यकुमार यादव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025