NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें /  IPL 2024 में ये होंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े 
    अगली खबर
     IPL 2024 में ये होंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े 
    इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं (तस्वीर: ट्विटर/ @ChennaiIPL)

     IPL 2024 में ये होंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 18, 2024
    02:18 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा।

    20 ओवर के इस खेल में सभी टीमें युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा दिखाती हैं, लेकिन कुछ टीमें उम्रदराज और अनुभवी खिलाड़ी को ज्यादा तरजीह देती है।

    ऐसे में आइए इस सीजन में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी और उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    महेंद्र सिंह धोनी 

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 42 साल 255 दिन है और वह IPL 2024 में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

    धोनी साल 2008 से IPL खेलते आ रहे हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम से संन्यास लेने के बाद भी IPL खेलना जारी रखा। माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी सीजन होगा।

    उन्होंने अब तक 250 मैच खेले हैं और 38.79 की औसत से 4,082 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 135.92 की रही है।

    #2

    फाफ डू प्लेसिस

    धोनी के बाद IPL में संयुक्त रूप से सबसे उम्रदराज खिलाड़ी RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस हैं। उनकी उम्र इस समय 39 साल 249 दिन है।

    अगले साल IPL का मेगा ऑक्शन होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि डु प्लेसिस का यह आखिरी सीजन होगा।

    डु प्लेसिस ने 130 IPL मैच में 36.90 की औसत और 134.14 की स्ट्राइक रेट से 4,133 रन बनाए हैं। इस दौरान इस खिलाड़ी के बल्ले से 33 अर्धशतक निकले हैं।

    #3 #4

    रिद्धिमान साहा और मोहम्मद नबी की उम्र भी 39 साल 

    गुजरात टाइटंस (GT) के रिद्धिमान साहा की उम्र 39 साल 146 दिन और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मोहम्मद नबी की उम्र भी 39 साल 77 दिन है।

    साहा IPL में 161 मैच खेले हैं। इस दौरान वह 128.05 की स्ट्राइक रेट से 2,798 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं।

    नबी ने IPL में 17 मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान 13 विकेट झटके हैं और 180 रन बनाए हैं।

    #5

    दिनेश कार्तिक 

    38 साल 291 दिन के हो चुके RCB के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पहले ही कह चुके हैं कि यह उनका आखिरी सीजन होगा।

    वह अब तक 242 मैच खेल चुके हैं, वह सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। इस मामले में धोनी (250) और रोहित शर्मा (243) पहले 2 पायदान पर हैं।

    उन्होंने IPL में 25.8 की औसत और 132.71 की स्ट्राइक रेट से 4,516 रन बनाए हैं। इसमें 20 अर्धशतक शामिल है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी

    ताज़ा खबरें

    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर रजनीकांत

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मुकाबलों से बाहर होंगे सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस
    BCCI ने ऋषभ पंत को IPL 2024 के लिए फिट घोषित किया, मोहम्मद शमी हुए बाहर BCCI
    IPL: डेविड वार्नर ने पहले 10 ओवर में जड़े हैं सर्वाधिक अर्धशतक, जानिए अन्य के आंकड़े डेविड वार्नर
    विराट कोहली ने IPL में सर्वाधिक बार बनाया है 30+ स्कोर, जानिए अन्य के आंकड़े विराट कोहली

    टी-20 क्रिकेट

    क्रिस गेल के नाम दर्ज है IPL में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड, जानिए अन्य के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR ने जेसन रॉय की जगह फिल साल्ट को किया टीम में शामिल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: ऑरेंज कैप के लिए इन खिलाड़ियों के बीच हो सकता है मुकाबला, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम RCB: श्रेयंका पाटिल ने किया WPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, चटकाए 4 विकेट विमेंस प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: पर्पल कैप के लिए इन खिलाड़ियों के बीच हो सकता है मुकाबला, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी 2023-24 में इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी
    IPL 2024: DC ने लुंगी एनगिडी की जगह पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को किया टीम में शामिल  दिल्ली कैपिटल्स
    ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास, ऐसे रहे उनके आंकड़े मैथ्यू वेड

    महेंद्र सिंह धोनी

    रणवीर सिंह ने की महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात, साझा की खूबसूरत तस्वीरें  रणवीर सिंह
    वनडे विश्व कप फाइनल में खेली गई 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023 में विराट कोहली हैं सबसे अनुभवी खिलाड़ी, जानिए अन्य संस्करण का हाल वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2019: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार के बाद रोए थे धोनी, बांगर का खुलासा वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025